फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hong Kong Cricket team gives jersey to virat kohli with special message on it

IND vs HK: मैच हारने के बावजूद दिल जीत गई हॉन्गकॉन्ग की टीम, विराट को दिया खास तोहफा, हर फैन कर रहा तारीफ

Thu, 01 Sep 2022 11:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 11:45 AM IST
सार

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विराट कोहली ने 59 रन की पारी खेली। लगभग छह महीने बाद उनके बल्ले से अर्धशतक निकला। इस मैच के बाद हॉन्गकॉन्ग की टीम ने विराट को खास तोहफा दिया। 
 

विज्ञापन
Hong Kong Cricket team gives jersey to virat kohli with special message on it
विराट कोहली को हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने खास तोहफा दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच हॉन्गकॉन्ग के साथ था और टीम इंडिया ने यह मैच 40 रन से जीत लिया। विराट कोहली ने इस मैच में 59 रन की नाबाद पारी खेली और भारत का स्कोर 192 रन तक ले जाने में अहम योगदान दिया। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 152 रन ही बना पाई और मुकाबला 40 रन से हार गई। इस हार के बावजूद हॉन्गकॉन्ग ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। मैच के बाद हॉन्गकॉन्ग की टीम ने विराट कोहली को एक खास तोहफा दिया। विराट के फैंस को यह तोहफा बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों ने टीम की जर्सी विराट कोहली को तोहफे के रूप में दी और इसमें बेहद खास संदेश लिखा। इस जर्सी में लिखा "विराट, कई पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया। हम आपके साथ खड़े हैं, कई शानदार दिन आने बाकी हैं। मजबूती और प्यार के साथ, टीम हॉन्गकॉन्ग।"
विज्ञापन


खराब फॉर्म से उबर रहे विराट के लिए यह संदेश बहुत मजबूती और आत्मविश्वास देने वाला है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी विराट के समर्थन में आए हैं और सभी का मानना है कि विराट फिर पुरानी लय में लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छह महीने बाद विराट का अर्धशतक
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट ने 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा। उन्होंने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया। विराट ने पिछला अर्धशतक कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब विराट ने 52 रन बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका यह 31वां अर्धशतक है। वह सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने अपनी पारी के दौरान रोहित के एक रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। उनके नाम 27 अर्धशतक और चार शतक हैं। कोहली ने उनके सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनकी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब वह धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed