{"_id":"59e489d24f1c1b0d698b5ff1","slug":"himanchal-pankaj-jaiswal-cracks-second-fastest-fifty-in-ranji-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के पंकज जायसवाल ने रणजी का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हिमाचल के पंकज जायसवाल ने रणजी का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 16 Oct 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
हिमाचल प्रदेश के पंकज जायसवाल ने रणजी क्रिकेट में इतिहास रच दिया। जायसवाल ने सोमवार को महज 16 गेंदों में 50 रन बनाते हुए रणजी इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। गोवा के खिलाफ उन्होंने यह ताबड़तोड़ पारी खेली। सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड जम्मू कश्मीर के बंदीप सिंह के नाम है। सिंह ने 2015 में त्रिपुरा के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। शक्ति सिंह और युसूफ पठान ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। वहीं पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विनोद कांबली ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।
हिमाचल ने अंकुर बैंस के 143 और प्रियांशु खंडूड़ी के 117 रन, निखिल गांगटा के 127, अमित कुमार के 97 रनों के अलावा जायसवाल की पारी की मदद से सात विकेट खोकर 652 रन बनाए। गोवा ने पहली पारी में 255 रन बनाए थे। जायसवाल ने 20 गेंदों में 63 रनों की धुंआधार पारी खेली। गोवा ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 79 रन बना लिए हैं।