{"_id":"5c3fa9e4bdec22733e07b0e7","slug":"haryana-won-under-16-vijay-merchant-trophy-forthe-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने पहली बार किया अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरियाणा ने पहली बार किया अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी पर कब्जा
Thu, 17 Jan 2019 03:32 AM IST
Gaurav Pandey
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा ने पहली पारी के आधार पर बढ़त की बदौलत झारखंड को शिकस्त देकर पहली बार राष्ट्रीय-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीत ली। हरियाणा ने अहान पोद्दार के 57 रन की मदद से पहली पारी में 247 रन बनाए। झारखंड के अभिषेक ने छह विकेट लिए। जवाब में हरियाणा के तेज गेंदबाज विवेक कुमार (5/59) और अनुज (5/53) की बदौलत प्रतिद्वंद्वी टीम को 66.1 ओवर में 186 रन पर समेट दिया। यह 61 रन की बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन
हरियाणा ने पारी घोषित करने से पहले 163.1 ओवर में नौ विकेट पर 502 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में पीयूष दहिया (64), निशांत सिंधू (53), पार्थ वत्स (70), युवराज सिंह (93) और सर्वेश रोहिल्ला (60) ने अर्द्धशतक जड़े। अंपायर के खेल रोकने तक झारखंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 93 रन बनाए थे।
विज्ञापन