फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, केएल राहुल बोले- विराट को छुट्टी की जरूरत

Sun, 06 Jan 2019 06:00 AM IST
अर्पना दुबे स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अर्पना दुबे Updated Sun, 06 Jan 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन

भारतीय टीम लगातार क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में खिलाड़ियों को जब भी मौका मिलता है तो वो हंसी-मजाक करने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक स्टेज दिया बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर ने। उनके शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचे दो भारतीय खिलाड़ियों ने टीम के बारे में कई मजेदार खुलासे किए।

Hardik Pandya reveals dressing room secrets, KL Rahul says Virat kohli must go to holiday

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली मैदान पर ज्यादातर समय आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं और काफी एक्टिव भी रहते हैं। 'कॉफी विद करन' सीजन-6 में जब करन ने राहुल से पूछा कि किसे थैरेपी पर जाना चाहिए तो राहुल ने तपाक से कप्तान विराट कोहली का नाम ले डाला। 

Hardik Pandya reveals dressing room secrets, KL Rahul says Virat kohli must go to holiday

केएल राहुल ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट। उन्हें शांत रहने की जरूरत है। मैं उन्हें हमेशा कहता रहता हूं। वह कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते। वह हमेशा काम, काम, काम लगे रहते हैं।' उनके साथ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी थे। दोनों बेहद कूल अंदाज में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya reveals dressing room secrets, KL Rahul says Virat kohli must go to holiday

करन ने जब पांड्या से पूछा कि वह किससे फिटनेस को लेकर सलाह लेते हैं तो उन्होंने कहा, 'विराट'। उनसे जब प्रैंकस्टार के बारे में पूछा गया तब भी उन्होंने विराट का नाम लिया। सबसे रोमांटिक इंसान के बारे में जब राहुल से पूछा गया राहुल ने फिर विराट का नाम लिया। 

विज्ञापन
Hardik Pandya reveals dressing room secrets, KL Rahul says Virat kohli must go to holiday

इन दोनों ने हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नरम रवैया दिखाया। करन ने जब उनसे बेहतर कप्तान के बारे में पूछा तो पांड्या ने धोनी का नाम लिया। बकौल पांड्या, 'मैंने उनकी कप्तानी में ही डेब्यू किया था। वह शानदार हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed