फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदें 6 लाख तक की कीमत वाली डीजल कार, मिलेगा 27 किमी तक का माइलेज

Sat, 05 Jan 2019 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Jan 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Buy small hatchback diesel cars under Rs 6 lakhs in India which gives milage upto 27 KMPL
डीजल गाड़ियों की खरीद पर है रोक - फोटो : Getty

डीजल कारों में न केवल ज्यादा टॉर्क होता है, बल्कि पेट्रोल कारों के मुकाबले वे ज्यादा माइलेज भी देती हैं। हालांकि डीजल कारें पेट्रोल कारों की अपेक्षाकृत 80 हजार से 1.5 लाख रुपए तक महंगी होती हैं। ऑटो एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप महीने में 1800 से 2000 किमी तक ड्राइव कर लेते हैं, तभी डीजल कार तभी खरीदने का फायदा है। जहां देश में सस्ती कारें 3 लाख से शुरू होती हैं, वहीं हम आपको बता रहे हैं 6 लाख तक की कीमत में आने वाली डीजल कारों के बारे में...

Tata Tiago

Buy small hatchback diesel cars under Rs 6 lakhs in India which gives milage upto 27 KMPL
Tata Tiago XZ+

Tata Tiago स्माल हचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही इस कार को लेकर पॉपुलैरिटी अभी भी बनी हुई है। नई सैंट्रो के आने के बावजूद टाटा टियागो की बिक्री पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। Tata Tiago टाटा मोटर्स के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। इसके माइलेज के चलते यह कार लोगों में काफी पॉपुलर है। टियागो की लंबाई 3,746 एमएम, चौड़ाई 1,647 एमएम और ऊंचाई 1,535 एमएम है। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टाटा ने हाल ही में इसका XZ+ वैरियंट लॉन्च किया है। टियागो के नए वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसे नए फीचर भी दिए हैं। टियागो में 1.05 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 70 पीएस की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। गाड़ी का माइलेज है 27.28 किमी प्रति लीटर है।
कीमतः टियागो के डीजल वैरियंट की कीमत 4.21 लाख रुपए से शुरू होती है।
 

Mahindra KUV100

Buy small hatchback diesel cars under Rs 6 lakhs in India which gives milage upto 27 KMPL
Mahindra KUV100 Nxt

महिन्द्रा ने सबसे पहले 'Mahindra KUV100' की लॉन्चिंग के साथ ही नए सेगमेंट माइक्रो एसयूवी की शुरुआत की थी। फिलहाल तो केयूवी-100 के अलावा इस सेगमेंट में कोई दूसरी कार डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मौजूद नहीं है। महिंद्रा केयूवी-100 में 1.2-लीटर एम-फाल्कन डी-80  डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसका डीजल इंजन 3750 आरपीएम पर 77 बीएचपी की पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। फिलहाल इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स की पेशकश की गई है। इसका डीजल वर्जन 25.32 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। महिंद्रा केयूवी100 की लंबाई 3700 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1655 एमएम है। वहीं यह लंबाई में मारुति बलेनो और सिलेरियो से भी छोटी है। केयूवी के इंटीरियर में पियानो ब्लैक फिनिश वाला डैशबोर्ड, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, ट्विन पॉड स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें फ्लेक्सी 6-सीट दी गई हैं। इसके अलावा गियर इंडीकेटर, सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस के अलावा फ्लोर पर भी स्टोरेज़ स्पेस दिया गया है। आगे और पीछे दोनों तरफ आर्म रेस्ट दिए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स में एबीएस और ईबीडी हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान जलने वाली ऑटोमैटिक हजार्ड लाइटें और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स जैसे फीचर भी मिलते हैं।
कीमतः महिंद्रा केयूवी100 की कीमत 5.72 लाख रुपए से शुरू होती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Swift

Buy small hatchback diesel cars under Rs 6 lakhs in India which gives milage upto 27 KMPL
2018 Maruti Suzuki Swift,

2018 की शुरुआत में Maruti Suzuki Swift का नया वर्जन लॉन्च किया था और लॉन्चिंग के साथ ही स्विफ्ट ने भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ बना ली। नेक्स्ट जनरेशन स्विप्ट को ‘Heartect’ प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया गया है। नई स्विफ्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर, 2018 में 22,191 स्विफ्ट बिकी हैं। जबकि नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 13,337 था। स्विफ्ट की लंबाई 3840 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1530 एमएम है। स्विफ्ट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 पीएस की पॉवर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। नई स्विफ्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। स्विफ्ट को 2018 का कार ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिल चुका है। दिया गया था। स्विप्ट में एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, ब्लैक इंटीरियर और रिडिजाइन सेंटर कंसोल दिया है। कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो और मिरर लिंक सपोर्ट करता है।
कीमतः स्विफ्ट डीजल की कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है।
 

विज्ञापन

Hyundai Grand i10

Buy small hatchback diesel cars under Rs 6 lakhs in India which gives milage upto 27 KMPL
Hyundai Grand i10

Hyundai Grand i10 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। समय के साथ हुंडई ने इस कार को कई बार अपग्रेड किया है। नई ग्रैंड आई10 में डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, डुअल टोन थीम दिया गया है। वहीं कंपनी 2019 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके लुक को मौजूदा कार से ज्यादा चौड़ा रखा गया है। हालांकि कार को आप 2019 के मध्य तक ही बाजार में देख पाएंगे। ग्रैंड आई10 में वॉयस कमांड के साथ स्टीयरिंग कंट्रोल, 17.64 एमएम स्क्रीन, स्मार्ट कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, रिअर एयर-कॉन वेंट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। ग्रैंड आई10 की लंबाई 3765 एमएम, चौड़ाई 1660 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम है। इसमें 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 एमएम का पीएम और 194 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार डीजल में मैनुअल ट्रंसमिशन के साथ आती है। डीजल में यह कार 24.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
कीमतः हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत 6.11 लाख से शुरू होती है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed