फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 ऑलराउंडरों पर होंगी दुनियाभर की निगाहें, वर्ल्ड कप में मचा सकते हैं धमाल

Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Top allrounders to watch out for icc cricket world cup 2019
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप का आगाज हो जाएगा। 46 दिनों तक चलने वाले इस विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। इससे पहले आइए हम जानते हैं दुनिया के उन 5 बेहतरीन ऑलराउंडरों के बारे में, जो इस बार विश्व कप में धमाल मचा सकते हैंः 



 

Top allrounders to watch out for icc cricket world cup 2019
shakib al hasan

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

इस लिस्ट में पहला नाम बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का आता है। हाल ही में शाकिब आईसीसी वनडे अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है। रैंकिंग में शाकिब के अब 359 अंक हो गए हैं। आयरलैंड और वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाली ट्राई सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत 32 साल के शाकिब ने सीरीज में दो नाबाद अर्धशतक की बदौलत 140 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए। शाकिब ने 198 वन-डे में 35.51 की औसत से 5717 रन बनाए हैं। उनके नाम 249 विकेट दर्ज है। गेंदबाजी में उनका बेस्ट 5/47 है।

Top allrounders to watch out for icc cricket world cup 2019
आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले आंद्रे रसेल ने 52 वन-डे खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28.51 की औसत से 998 रन बनाए हैं। उनके नाम 65 विकेट दर्ज है। हाल ही संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया था। पूरे आईपीएल में रसेल ने 52 छक्के लगाए। रसेल की गिनती उन खिलाड़ियों में होती होती, जो अपने दम मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। 2017 में उनपर एक साल का डोपिंग बैन लगा था। विश्व कप में उनकी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। रसेल का यह तीसरा विश्व कप होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top allrounders to watch out for icc cricket world cup 2019
hardik pandya

हार्दिक पांड्या (भारत)

विश्व कप में चोट और विवाद के कारण काफी चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर सबकी निगाहें होंगी। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले पांड्या पहली बार विश्व कप टीम का हिस्सा है। IPL में मुंबई की तरफ से जो उनका प्रदर्शन था वो वाकई काबिल-ए-तारीफ था। उन्होंने 15 मैचों में 14 विकेट के साथ 402 रन भी बनाए। पांड्या ने भारत के लिए 45 वन-डे खेले हैं, जिनमें उन्होंने 735 रन के साथ 44 विकेट हासिल किए हैं।
 

विज्ञापन
Top allrounders to watch out for icc cricket world cup 2019
marcus stoinis

मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर हैं। साल 2017 में वह अपना दूसरा वन-डे खेल रहे थे। उसके बाद उन्होंने जिस तरह से खुद के प्रदर्शन को निखारा वो किसी से छुपा नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोइनिस की वो पारी भला कौन भूल सकता है जब उन्होंने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 146 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वन-डे इतिहास की वह बेहतरीन पारी थी। विश्व कप में कंगारू टीम की निगाहें इस खिलाड़ी पर जरूर होगी। स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 33 वन-डे में 38.52 की औसत से 963 रन बनाए हैं, जबकि 26 विकेट उनके नाम दर्ज है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed