हार्दिक-क्रुणाल पांड्या के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, कई क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का पूरा परिवार गमगीन है। शनिवार की सुबह उनके पिता हिमांशु पांड्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद हर कोई शोक में है। अचानक से हुई इस दुःखद घटना के बाद बड़े भाई क्रुणाल जहां सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के बायो बबल से निकलकर घर निकल गए वहीं इंग्लैंड सीरीज की तैयारियों में लगे हार्दिक भी परिवार के पास पहुंच वडोदरा पहुंच गए।
क्रिकेट जगत भी दुःख की इस घड़ी में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ा दिख रहा है और उनके पिता को अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
हार्दिक-क्रुणाल ने पूरा किया पिता का सपना
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक दो बार उनसे बात की थी, वह एक खुशहाल और जीवन से भरे व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। तुम दोनों मजबूत रहो।'
Heartbroken to hear about the demise of Hardik and Krunal's dad. Spoke to him a couple of times, looked a joyful and full of life person. May his soul rest in peace. Stay strong you two. @hardikpandya7 @krunalpandya24
— Virat Kohli (@imVkohli) January 16, 2021
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की. उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल को टैग कर लिखा, 'आपके पिता के निधन के बारे में जानकर वाकई दुःख हुआ. आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदनाएं। भगवान आपको इस दुःख को सहने की शक्ति दे।'
Really sorry to hear about the demise of your father @krunalpandya24 & @hardikpandya7.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 16, 2021
Condolences to your family and friends.
May God give you strength in these difficult times.
आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने हिमांशु पांड्या के पुराने इंटरव्यू के एक अंश को साझाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एमआई ने ट्ववीट कर लिखा, बतौर हिमांशु पांड्या, हार्दिक और क्रुणाल को छोटी उम्र से क्रिकेट खेलने के हमारे फैसले पर सवाल उठाए गए और आलोचनाएं हुई. लेकिन हमनें अपने इरादे नहीं बदले और उन्होंने अब जो हासिल किया है उसे देखकर खुशी होती है।
“Our intentions of letting Hardik and Krunal play cricket from a very young age was questioned and criticised by many. But we were not willing to change our plans, and it’s great to see what they have achieved now”
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 16, 2021
- Himanshu Pandya. RIP 🙏 pic.twitter.com/iN6Vd5vDFE
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पांड्या परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
Really sad to hear of the passing away of your father @hardikpandya7 and @krunalpandya24. My deepest condolences to you and your family on this untimely loss. Take care and be strong
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 16, 2021