फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए हरभजन सिंह ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, शिवम-कुलदीप को नहीं किया शामिल

Sat, 01 Jun 2024 04:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 01 Jun 2024 04:43 PM IST
सार

हरभजन सिंह की प्लेइंग 11 में युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव पर तरजीह मिली है। पू्र्व गेंदबाज ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई का जिम्मा जसप्रीत बुमराह को सौंपा है। इसमें उनका साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह देते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep
हरभजन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक जून को टीम इंडिया अपना एकमात्र अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर सौरव गांगुली ने आगामी विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनाव किया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने शिवम दुबे और कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep
संजू-पंत - फोटो : PTI/BCCI
पंत पर दी सैमसन को तरजीह
भज्जी ने सलामी बल्लेबाज के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना है। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में माहिर हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को चुना गया है। वहीं, चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव खेलेंगे जो अपनी विस्फोटक पारी से किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। हरभजन सिंह ने ऋषभ पंत पर संजू सैमसन को नंबर पांच के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। 

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया था। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। हालांकि, हैदराबाद ने उन्हें  36 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। भज्जी ने कहा, "मेरे हिसाब से रोहित  खेलेंगे और उनके साथ यशस्वी जायसवाल भी होंगे। विराट कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे और फिर सूर्यकुमार यादव हैं। फिर मैं कहूंगा कि आपको संजू को खिलाना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep
रवींद्र जडेजा - फोटो : twitter
जडेजा को मिला मौका
पूर्व भारतीय स्पिनर ने मिडिल ऑर्ड में हार्दिक पांड्या को शामिल किया है। वह टीम के उप-कप्तान भी हैं और भारत को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में उपयोगी साबित हो सकते हैं। नंबर सात के लिए रवींद्र जडेजा को मौका मिला है। वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधियों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर। फिर आप (रवींद्र) जडेजा को नंबर 7 पर खिलाएंगे। वह एक ऑलराउंडर हैं।" 
विज्ञापन

Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
कुलदीप को नहीं मिली जगह
हरभजन सिंह की प्लेइंग 11 में युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव पर तरजीह मिली है। पू्र्व गेंदबाज ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई का जिम्मा जसप्रीत बुमराह को सौंपा है। इसमें उनका साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह देते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "मेरी राय में युजवेंद्र चहल को खेलना चाहिए और फिर तीन तेज गेंदबाजों - अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को खेलना चाहिए।"

Harbhajan Singh selected India's playing 11 for T20 World Cup 2024, did not include Shivam-Kuldeep
शिवम दुबे-एमएस धोनी-अंजुम खान - फोटो : instagram
शिवम दुबे पर क्या बोले भज्जी?
मशहूर कमेंटटेर ने शिवम दुबे को भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया है। हालांकि, उन्होंने माना कि अगर परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल नहीं हैं तो भारत एक स्पिनर के तौर पर शिवम दुबे को रख सकता है। भज्जी ने कहा, "मुझे लगता है कि बदलाव की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। अगर आप एक स्पिनर को बाहर रखना चाहते हैं और शिवम दुबे को लाना चाहते हैं तो यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। अगर परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल हैं तो आपको दो स्पिनर चाहिए होंगे - एक कलाई का स्पिनर और रविंद्र जडेजा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed