{"_id":"6204e9d97dd0ce02a3786901","slug":"harbhajan-singh-said-dravids-grip-is-too-wide-ball-did-not-spin-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harbhajan Advice to Dravid: हरभजन ने कोच द्रविड़ के गेंद पकड़ने के तरीके को बताया गलत, बोले- ऐसे में गेंद कम घूमेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan Advice to Dravid: हरभजन ने कोच द्रविड़ के गेंद पकड़ने के तरीके को बताया गलत, बोले- ऐसे में गेंद कम घूमेगी
Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
सार
हरभजन सिंह ने राहुल द्रविड़ के गेंद पकड़ने के तरीके को गलत बताते हुए कहा है कि उनकी ग्रिप काफी चौड़ी है। इससे गेंद कम स्पिन होती है। द्रविड़ अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे। इस पर भज्जी ने चुटकी ली है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कमियां निकाली हैं। भज्जी ने कहा है कि द्रविड़ की ग्रिप बहुत ज्यादा वाइड है, ऐसे में वो जितना चाहेंगे गेंद उतना नहीं घूमेगी। द्रविड़ भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया था। इसी वीडियो के जवाब में भज्जी ने कहा है कि द्रविड़ के गेंद पकड़ने का तरीका ही गलत है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम अभ्यास कर रही थी। इस दौरान कोच द्रविड़ खुद ऑफ स्पिन गेंदबाजी करके अपने खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे थे। इसका वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा था अनिल कुंबले के 10 विकेटों की 23वीं सालगिरह मनाते हुए। इसी विडियो पर मजाकिया कमेंट करते हुए भज्जी ने राहुल की गेंदबाजी में कमियां निकाली थीं।
विज्ञापन
कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए थे 10 विकेट
अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था, जबकि 2021 में न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए। क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ यही तीन गेंदबाज ही एक पारी में सभी 10 विकेट ले पाए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों ही स्पिन गेंदबाज हैं। कुंबले और जिम लेकर के 10 विकेट लेने पर उनकी टीम यह मैच जीती थी, लेकिन एजाज पटेल के 10 विकेट लेने पर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन देकर 10 विकेट झटके थे। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 420 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कुंबले की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच जीता और अंत में टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ कराई थी।