{"_id":"570a1d444f1c1b0542c810c8","slug":"harbhajan-singh-made-his-second-highest-score-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस की हार के बीच सुर्खियां बटोर गए हरभजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस की हार के बीच सुर्खियां बटोर गए हरभजन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे के हाथों हार झेलनी पड़ी। पुणे की टीम ने 9 विकेट और 32 गेंद रहते मैच जीता। लेकिन इस हार के बीच भी हरभजन अपने खाते में सुर्खियां बटोरने में सफल रहे।
विज्ञापन
टीम के बल्लेबाजों ने हालांकि निराश किया लेकिन हरभजन ने बल्ला थामते ही फैंस के चेहरों में कुछ समय के मुस्कान लौटा दी थी। विस्फोटक पारी खेलते हुए हरभजन ने महज 30 गेंदों में 45 नाबाद रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
हरभजन बल्लेबाजी में आठवें नंबर पर आए थे। यह आईपीएल में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले 2015 में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त भी वह आठवें क्रम पर ही बल्लेबाजी करने आए थे।
विज्ञापन
आईपीएल इतिहास में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हरभजन के ये दो स्कोर ही टॉप 2 में हैं। इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों की ओर से लगाए गए कुल 12 चौकों और 2 छक्कों में से हरभजन ने अकेले ही 1 छक्का और 7 चौके जड़े।
इस मुकाबले में हरभजन 12 वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। हरभजन की बदौलत मुंबई की टीम ने आखिरी तीन ओवरों में 41 रन ठोंके और स्कोर को 121 रन तक पहुंचाया। इससे पहले 17वें ओवर तक मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 80 रन था।