फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hanuma Vihari, Parthiv Patel and Shubman Gill appointed as a captain for deodhar trophy 2019

हनुमा विहारी, शुभमन गिल और पार्थिव पटेल को मिली कप्तानी, देवधर ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

Thu, 24 Oct 2019 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Oct 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Hanuma Vihari, Parthiv Patel and Shubman Gill appointed as a captain for deodhar trophy 2019
गिल/विहारी - फोटो : अमर उजाला

हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल और शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को तीनों ही खिलाड़ियों को देवधर ट्रॉफी के लिए अलग-अलग टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। विहारी को जहां इंडिया ए की कमान सौंपी गई है वहीं पार्थिव पटेल और शुभमन गिल को इंडिया बी और इंडिया सी की कप्तानी दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को चयन समिति की बैठक के दौरान टीमों को चुना गया। इस साल की देवधर ट्रॉफी 31 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच रांची में खेली जाएगी। 

इंडिया ए में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, युवा विकेटकीपर इशान किशन और जयदेव उनाद्कत शामिल रहेंगे। इंडिया बी में केदार जाधव, विजय शंकर जैसे आलराउंडर मौजूद रहेंगे तो वहीं इंडिया सी में मयंक अग्रवाल और अनुभवी दिनेश कार्तिक शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

इंडिया ए: हनुमा विहारी (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, विष्णु विनोद, अमनदीप खरे, अभिषेक रमन, इशान किशन, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आर अश्विन, जयदेव उनादकट, संदीप वारियर, सिद्दार्थ कौल, भार्गव मेराई।
इंडिया बी: पार्थिव पटेल (कप्तान), प्रियांक पांचाल, यशस्वी जायसवाल, बाबा अपराजित, केदार जाधव, रुतुराज गायकवाड़, शाहबाज़ नदीम, अनुकूल  रॉय, के गौतम, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज, रश कलारिया, येर्रा पृथ्वीराज, नितीश राणा। 
इंडिया सी: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, प्रियम गर्ग, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, मयंक मारकंडे, जलज सक्सेना, अवेश खान, धवल कुलकर्णी, इशान पोरेल, डीजी पठानिया, विराट सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed