WI Inning
203/4 (16.1 ov)
Target: 250
Shai Hope 79(38)*
Romario Shepherd 9 (6)
WI need 47 runs in 23 remaining balls
{"_id":"a53678f2-4f3a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hafeez-get-maiden-t20-victory-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे का विजयी आगाज सुखद अनुभवः हफीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे का विजयी आगाज सुखद अनुभवः हफीज
बंगलुरू/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 02:30 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने पहला टी-20 जीतने के बाद कहा है कि पांच साल बाद भारत दौरे का आगाज जीत के साथ करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। 61 रन की शानदार पारी के लिए हफीज को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मंगलवार को दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद हफीज ने कहा कि यह शानदार टीम प्रयास था। हम सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहते थे। इरफान न केवल हमारे लिए बल्कि सभी के लिए सरप्राइज पैकेज रहे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इरफन के करियर का यह पहला टी-20 था। इरफन ने 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले इरफन ने वर्ष 2010 में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
हफीज ने कहा, 'हम जानते थे कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। उमर गुल पुरानी गेंद के साथ बेहतरीन है। हमने भारत को उस स्कोर पर रोका जहां उसे हम रोकना चाहते थे। कप्तान ने कहा, 'लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने तीन विकेट जल्दी गंवाए लेकिन स्पिनरों के आने के बाद हम जानते थे कि हमारे पास मौका है। यह जीत पूरे देश के लिए एक तोहफा है।