फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gundappa viswanath said Virat Kohli can break Sachin's record of 100 centuries

विराट के मुरीद हुए यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, बोले- 'खतरे में सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड'

Mon, 19 Feb 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
gundappa viswanath said Virat Kohli can break Sachin's record of 100 centuries
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ ने कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। विराट की रन बनाने की गति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी उनके पास काफी समय है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बेहतरीन फार्म में चल रहे कप्तान कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे सीरीज में 558 रन बनाकर किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक स्कोर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में विराट ने अपना 35वां शतक भी जड़ा।

विज्ञापन

gundappa viswanath said Virat Kohli can break Sachin's record of 100 centuries
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विश्वनाथ ने कहा, 'कोहली का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। उनकी रन बनाने की भूख अभी भी शांत नहीं हुई है उनके पास तेंदुलकर के रिेकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा। हालांकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को अभी बहुत काम करना है।'

उनका कहना है कि क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए हैं। विराट की इस उपलब्धि पर न सिर्फ प्रत्येक भारतवासी को बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर को भी खुशी होगी। विश्वनाथन ने कहा, 'कोहली को अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या करना है। उनका आक्रामक रवैया उन्हें मैदान पर दिन-प्रतिदिन तेजी से रन बनाने में सहायता कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed