{"_id":"59098c2b4f1c1b4a63441387","slug":"gujrat-lions-player-jason-roy-will-not-return-to-india-for-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात लॉयंस को एक और झटका, अब नहीं आएगा 'रूठा' खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात लॉयंस को एक और झटका, अब नहीं आएगा 'रूठा' खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 03 May 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Gujrat lions, IPL
- फोटो : PTI
आईपीएल 2017 का सफर गुजरात लॉयंस के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ। पिछले साल अंकतालिका के टॉप पर रहने वाली गुजरात लॉयंस की टीम इस साल अंतिम तीन पायदानों के बीच लटक रही है। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी लगातार बाहर हो रहे हैं। इसी कड़ी में नया है टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का, जो फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ वनडे खेलने अपने देश गए हुए हैं।
नियमित मौका न दिए जाने से 'रूठे' रॉय ने कहा है कि वो अब आईपीएल के बाकी मैच खेलने के लिए भारत नहीं लौटेंगे। इसकी बजाय वो सर्रे के लिए रॉयल लंदन कप में खेलेंगे। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईपीएल में खेल रहे इंग्लिश खिलाडियों को वापस भारत लौटने का विकल्प दिया था।
रॉय गुजरात लॉयंस के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और टीम ने उनकी जगह ऐरॉन फिंच पर भरोसा जताया। बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट), क्रिस वोक्स (कोलकाता नाइट राइडर्स) और जोस बटलर (मुंबई इंडियंस) आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के बाद भारत लौटेंगे। हालांकि, ऑयन मॉर्गन (किंग्स XI पंजाब) और सैम बिलिंग्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) की वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है।