{"_id":"59015bd64f1c1b1035c0c9c4","slug":"mumbai-leg-spinner-ankit-soni-included-in-gujrat-lion-s-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: गुजरात लायंस की टीम में शामिल हुआ एक अंजान खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: गुजरात लायंस की टीम में शामिल हुआ एक अंजान खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 27 Apr 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
Gujrat lions, IPL
- फोटो : PTI
गुजरात लायंस ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए चोटिल शिविल कौशिक की जगह हरफनमौला अंकित सोनी के साथ करार किया है। चाइनामैन गेंदबाज कौशिक ने तीन मैच खेले लेकिन बाद में चोट के कारण बाहर हो गए।
कौशिक की जगह 23 बरस के अंकित सोनी को दी गई है जो मुंबई के हरफनमौला हैं। उनके करियर के बारे में कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो पर भी इस खिलाड़ी की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मीडिया खबरों के अनुसार तमिलनाडु के ऑफस्पिनर राहिल शाह और मुंबई के लेग स्पिनर अंकित सोनी ट्रायल में शामिल हुए।
गुजरात लॉयंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। टीम की गेंदबाजी का प्रदर्शन लचर रहा है। बेसिल थंपी और एंड्रयू टाय के अलावा कोई और गेंदबाज ज्यादा प्रभाव डालने में सफल नहीं हुए। इससे पहले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बाहर होने से गुजरात लॉयंस को बड़ा झटका लगा है।