{"_id":"5905a9434f1c1bd73a44123f","slug":"gujarat-lions-andrew-tye-injured-to-try-save-a-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात लायंस को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात लायंस को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
एंड्रयू टाय (File photo)
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के आईपीएल सीजन में कैच लेने के चक्कर में चोटिल हुए खिलाड़ियों की संख्या चौंकाने वाली है। आईपीएल में अभी तक बुरे दौर से गुजर रही गुजरात लायंस को एक और झटका लगा है। टीम का सबसे सफल गेंदबाज एंड्रयू टाय चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
एंड्रयू टाय ने अभी तक के टूर्नामेंट में गुजरात लायंस की ओर से सबसे अधिक विकेट लिए। बता दें कि एंड्रयू टाय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। टाय को यह चोट मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजकोट में खेले जा मैच में लगी। मैच के दौरान कप्तान सुरेश रैना जब गेंदबाजी कर रहे थे तब बाउंड्री लाइन पर चौका रोकते हुए टाय का बांया कंधा इंजर्ड हो गया। यह घटना सीजन में बिल्कुल क्रिस लिन की चोट के समान है। जब टाई खेल मैदान से बाहर जा रहे थे तो उन्हें कंधे में काफी दर्द देखा गया।
विज्ञापन