Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT VS DC: delhi capitals become first team to Most wickets lost in powerplay in ipl 2024

GT vs DC: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में बनी नंबर एक टीम, जानें

Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

आईपीएल के इतिहास में शेष गेंदों के मामले में यह दिल्ली की सबसे बड़ी जीत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कें गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों की अच्छे से खबर ली। 

विज्ञापन
GT VS DC: delhi capitals become first team to Most wickets lost in powerplay in ipl 2024
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने छह विकेट से जीत के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आईपीएल के इतिहास में शेष गेंदों के मामले में यह दिल्ली की सबसे बड़ी जीत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कें गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों की अच्छे से खबर ली। उन्होंने मेजबानों को 89 रनों के स्कोर पर रोक दिया। 
विज्ञापन


इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा खलील अहमद और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं, कुलदीप यादव की झोली खाली रही। हालांकि, उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन खर्च करके सभी को प्रभावित किया। इस मैच में उनका इकॉनमी रेट चार का रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली की गेंदों के शेष रहते सबसे बड़ी जीत
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की 67 गेंदों के शेष रहते यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंदों के रहते हुए जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में शेष गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी जीत
67 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024
57 बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई, 2022
42 बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2008
40 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2012

8.5 ओवर में दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर-मैकगर्क के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। स्पेंसर जॉनसन ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने मैकगर्क को शिकार बनाया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, शॉ सिर्फ सात रन बना सके।  इस मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 15, शाई होप ने 19, ऋषभ पंत ने 16 और सुमित कुमार ने नौ रन बनाए। पंत और सुमित नाबाद रहे। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।


आईपीएल में 90+ लक्ष्य का पीछा करने में सबसे कम ओवर लेने वाली टीमें (20 ओवर का खेल)
7.2 - कोच्चि टस्कर्स केरला बनाम राजस्थान रॉयल्स, इंदौर, 2011 (लक्ष्य: 98 रन)
8.2 - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, शारजाह, 2021 (लक्ष्य: 91 रन)
8.5 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024 (लक्ष्य: 90 रन)
10.0 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अबू धाबी, 2021 (लक्ष्य: 93 रन)

पॉवरप्ले में सर्वाधिक विकेट गंवाने वाली टीम बनी दिल्ली
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने पॉवरप्ले में चार विकेट खोए। इसी के साथ दिल्ली पॉवरप्ले में सर्वाधिक विकेट गंवाने वाली टीम बन गई। अब टीम के खाते में 13 विकेट हो गए हैं।  

आईपीएल 2024 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोने वाली टीम
13 - दिल्ली कैपिटल्स
12 - लखनऊ सुपर जाएंट्स
11- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
11 - राजस्थान रॉयल्स
10 - गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2024 में पॉवरप्ले के अंदर चार विकेट खोने वाली टीमें 
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, विजाग
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed