{"_id":"5a66b1b84f1c1b82268b5d10","slug":"graeme-smith-advised-virat-kohli-to-quit-captaincy-for-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हार के बाद कप्तान कोहली पर उठ रहे सवाल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार हार के बाद कप्तान कोहली पर उठ रहे सवाल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विराट कोहली को कप्तान का पद छोड़ने और टीम इंडिया को नए कप्तान के बारे में सोचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोहली बतौर एक बल्लेबाज तो टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं, लेकिन ओवरसीज में लगातार गिरते टीम के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रोटियास के पूर्व कप्तान का कहना है कि अगर विराट को इस पद पर बने रहना है तो उन्हें अपनी लीडरशिप स्किल को सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इस समय एक बेहतर लीडरशिप की जरूरत है। खासतौर पर ओवरसीज के मैदानों पर टीम के प्रदर्शन को देखते हुए जितनी जल्दी इस पर फैसला लिया जाए उतना बेहतर होगा।
विज्ञापन
स्मिथ ने कहा, 'ऐसा लगता है जैसे विराट अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ फिट नहीं बैठ पा रहे हैं। एक अच्छा कप्तान बनने के लिए टीम के माहौल को समझना जरूरी है। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए उनसे बातचीत करना जरूरी है। इससे विराट को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि द. अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। इस वजह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की ओवरसीज में कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।