फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर डॉन ब्रेडमैन का 110वां जन्मदिन, गूगल ने बनाया डूडल और जीत लिया फैंस का दिल

Mon, 27 Aug 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Don Bradman: google Doodle gives perfect tribute to don bradman on his 110th birth anniversary
डॉन ब्रेडमैन

क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन के 110वें जन्मदिन पर गूगल ने सोमवार को एक बेहद आकर्षक डूडल समर्पित किया है। गूगल का यह डूडल फैंस को बहुत रास आ रहा है।

Trending Videos
Don Bradman: google Doodle gives perfect tribute to don bradman on his 110th birth anniversary
don bradman

1908 में न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में आज के दिन जन्में डॉन ब्रेडमैन को क्रिकेट के इतिहास में सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है, जिसे 'अजीत है' कहा जाता था। ब्रेडमैन ने तब रिकॉर्ड तोड़ इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी।

Don Bradman: google Doodle gives perfect tribute to don bradman on his 110th birth anniversary
don bradman

ब्रेडमैन ने 1928 में 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 1948 में 40 की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। इस दौरान ब्रेडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की बेहतरीन औसत से 6996 रन बनाए। 80 अंतरराष्ट्रीय पारियों में ब्रेडमैन के नाम कुल 29 शतक दर्ज है और इस दौरान 13 अर्धशतक भी शामिल हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Don Bradman: google Doodle gives perfect tribute to don bradman on his 110th birth anniversary
डॉन ब्रैडमैनन
ब्रेडमैन का प्रथम-श्रेणी मैचों में बल्लेबाजी औसत भी 95.14 का शानदार है। उन्होंने 234 मैचों में 117 शतकों की मदद से 28,067 रन बनाए। संन्यास के बाद ब्रेडमैन ने प्रशासक, चयनकर्ता और तीन दशक तक लेखक की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
Don Bradman: google Doodle gives perfect tribute to don bradman on his 110th birth anniversary
डॉन ब्रेडमैन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज करा रखे हैं। इसमें उच्चतम करियर बल्लेबाजी औसत, उच्चतम सीरीज बल्लेबाजी औसत, अन्य लोगों की तुलना में प्रति पारी शतक और दोहरा शतक जमाने का उच्चतम अनुपात जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed