इस बार टीम इंडिया के मीडिया राइट्स खरीदने की दौड़ में जियो, फेसबुक और गूगल शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने मैचों के प्रसारण अधिकारों के लिए पहली बार ई-ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं। टीम इंडिया के अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए यह नीलामी मंगलवार को होगी। इस दौरान 'मेन इन ब्लू' 102 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करेगी, जिसमें 22 टेस्ट, 45 वन-डे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
नीलामी में गूगल, फेसबुक और रिलायंस जियो जैसी दिग्गज कंपनियां दौड़ में शामिल हैं। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर ई-ऑक्शन का फैसला लिया था। इससे पहले बीसीसीआई गुप्त नीलामी (क्लोज्ड-बिड ऑक्शन) के जरिए ही मीडिया राइट्स बेचता रहा है।
इस ऑक्शन के दौरान सभी प्रतिभागी ऑनलाइन देख सकेंगे कि बोली कहां तक पहुंची। हालांकि, वे यह नहीं जान पाएंगे कि बोली किस कंपनी ने लगाई है। बीसीसीआई ने इस ऑक्शन में पहले साल के लिए हर मैच के 43 करोड़ की रिजर्व प्राइस तय की है। इसमें टीवी के लिए 35 करोड़ और डिजिटल राइट्स के लिए 8 करोड़ बेस प्राइस शामिल हैं।
दूसरे से पांचवें साल तक टीवी के लिए प्रति मैच 40 करोड़, जबकि डिजिटल के लिए 7 करोड़ रिजर्व प्राइस तय की गई है। अभी बीसीसीआई को पिछले टीवी राइट्स के आधार पर प्रति मैच 43 करोड़ रुपए मिल रहे थे। अगर नीलामी आगे बढ़ती है, तो बोली लगाने वाले को पिछली बोली से 25 करोड़ ज्यादा की बोली लगानी होगी।
अगर बोली सिर्फ टीवी राइट्स के लिए है, तो यह राशि 20 करोड़ तक हो सकती है। ऐसे ही सिर्फ डिजिटल राइट्स के लिए हर बोली में कम से कम 5 करोड़ बढ़ते जाएंगे। अगर बीसीसीआई के रिजर्व प्राइस को आधार मानें, तो बीसीसीआई को करीब 4,134 करोड़ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों को बोली की रकम 10 हजार करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है।
पहली बार ई-ऑक्शन, दोपहर 2 बजे शुरू होगी प्रक्रिया
नीलामी ऑनलाइन पोर्टल की मदद से की जाएगी। इसमें सभी दावेदार बोली लगाएंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला मीडिया राइट्स खरीदने में सफल होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए गूगल, फेसबुक समेत दुनिया भर की छह बड़ी कंपनियों ने बिडिंग डॉक्यूमेंट्स खरीदे हैं।
इनमें स्टार इंडिया, सोनी पिक्चर्स, रिलायंस जियो और यप टीवी भी शामिल हैं। इन्हें मंगलवार सुबह 10 बजे तक दस्तावेज देने हैं। इनकी जांच के बाद दोपहर दो बजे से ऑक्शन शुरू होगा।