फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Phillips made a big statement If I had all the money in the world I would not have become a cricketer

Glenn Philips: 'अगर मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता तो क्रिकेटर नहीं बनता', ग्लेन फिलिप्स ने दिया बड़ा बयान

Tue, 25 Mar 2025 03:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 25 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

फिलिप्स ने अपने सर्वश्रेष्ठ कैच के विषय में बात की। उन्होंने कहा- मैं शायद टी20 विश्व कप (2022) में सिडनी में मार्कस स्टोइनिस के कैच को सबसे ऊपर रखूंगा। वह काफी अच्छा कैच था।

विज्ञापन
Glenn Phillips made a big statement If I had all the money in the world I would not have become a cricketer
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर नहीं बनते। उन्होंने बताया कि वह पायलट बनना पसंद करते। इसका सबूत वह हाल ही में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में दिया था। फिलिप्स ने विराट कोहली का कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: जानें लखनऊ की खराब गेंदबाजी की वजह, चार तेज गेंदबाज चोटिल, NCA से फिटनेस सर्टिफिकेट का कर रहे इंतजार
विज्ञापन

 

अपनी फील्डिंग से प्रभावित कर चुके हैं फिलिप्स
28 वर्षीय फिलिप्स दो सीट वाला सेसना 152 विमान उड़ा चुके हैं लेकिन क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण वह अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पाते हैं। उन्हें विश्व क्रिकेट में सबसे चतुर फील्डर माना जाता है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- मुझे लगता है कि इसमें निश्चित रूप से एक बड़ा हिस्सा है जो गति और चपलता के नजरिए से आनुवंशिकी पर निर्भर करता है। इसलिए, मुझे लगता है कि आप कह सकते हैं कि यह थोड़ा हद तक मेरी नैसर्गिक प्रतिभा से जुड़ा है लेकिन आखिर में आप अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर ही आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने आगे कहा, इसका दूसरा पहलू मेरी कड़ी मेहनत और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। इसलिए अगर मैं कैच छोड़ता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने अपनी तरफ से प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

किस कैच को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं फिलिप्स?
इस दौरान फिलिप्स ने अपने सर्वश्रेष्ठ कैच के विषय में बात की। उन्होंने कहा- मैं शायद टी20 विश्व कप (2022) में सिडनी में मार्कस स्टोइनिस के कैच को सबसे ऊपर रखूंगा। वह काफी अच्छा कैच था। मैं मैदान के बड़े हिस्से को कवर करके गोता लगाकर वह कैच लिया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: जीता हुआ मैच हारने के बाद LSG के मालिक गोयनका से बात करते दिखे कप्तान पंत, फैंस ने राहुल को किया याद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed