फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: After losing match, LSG captain Pant seen talking to Team owner Goenka, fans remembered KL Rahul

IPL 2025: जीता हुआ मैच हारने के बाद LSG के मालिक गोयनका से बात करते दिखे कप्तान पंत, फैंस ने राहुल को किया याद

Tue, 25 Mar 2025 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 PM IST
सार

पिछले साल आईपीएल में केएल राहुल और संजीव गोयनका की बातचीत के बाद जमकर विवाद हुआ था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोयनका ने धीमा खेल दिखाने के लिए राहुल को फटकार लगाई थी। अब ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
IPL 2025: After losing match, LSG captain Pant seen talking to Team owner Goenka, fans remembered KL Rahul
लैंगर, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI Screen Grab

विस्तार

आशुतोष शर्मा की तूफानी बैटिंग की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हरा दिया। 210 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने तीन गेंद शेष रहते हासिल किया। आशुतोष ने 31 गेंद में 66 रन की पारी खेली। लखनऊ की हार के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मालिक संजीव गोयनका के साथ गहन बातचीत करते देखा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ashutosh Sharma: आशुतोष ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड इस भारतीय दिग्गज को किया समर्पित, वीडियो कॉल पर बात भी की
विज्ञापन

इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस इस पल को लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ हुई घटना से जोड़कर देखने लगे। दरअसल, पिछले साल आईपीएल में लखनऊ की एक हार के बाद गोयनका बीच मैदान में राहुल को फटकार लगाते दिखे थे। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने राहुल को रिलीज कर दिया था और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को रिकॉर्ड दाम पर खरीदकर कप्तान बनाया था। संयोगवश राहुल अब दिल्ली की टीम में हैं। गोयनका और पंत की बातचीत पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'उनका रवैया किसी शेर जैसा...', नवजोत सिद्धू ने धोनी और कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे; जानें क्या कहा

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए।  मिचेल मार्श ने 36 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 30 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष के अलावा विपराज निगम ने 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 29 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 22 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed