{"_id":"597a225f4f1c1b6b218b4934","slug":"glenn-mcgrath-keen-to-watch-arjun-tendulkar-s-bowling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी देखने को बेताब है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी देखने को बेताब है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार रहे सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन चार साल गुजर चुके हैं। लेकिन अब दुनिया में हर किसी की निगाहें उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की ओर मुड़ गई हैं। हर कोई यह जानना और देखना चाहता है कि अर्जुन कैसी क्रिकेट खेलते हैं। सबके मन में यह सवाल उठता है कि क्या वो पिता सचिन की तरह खेल पाएंगे।
इस सूची में एक नया नाम जुड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लैन मैग्रा अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी करता देखना चाहते हैं। वो इसके लिए बेताब हैं। वो जानना चाहते हैं कि दुनिया के महानतम बल्लेबाज का बेटा कैसी गेंदबाजी करता है। मैग्रा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, सचिन का बेटा, वह कितना बड़ा है तकरीबन 17 साल का इतनी ही उम्र मेरे बेटे की भी है। मैंने अर्जुन को कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा। मैं उसे गेंदबाजी करता देखने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वो अच्छी गेंदबाजी करेगा। जब चेन्नई में एमआरएफ पेस अकादमी की शुरुआत हुई थी तब उसमें आने वाले खिलाड़ियों में सचिन भी थे।

यह जानकर खुशी हुई कि उसे भी क्रिकेट से प्यार है
ग्लेन मैकग्रा
मैग्रा ने कहा, सचिन तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। उनका बेटा उनसे लंबा है। जो उसकी गेंदबाजी में मदद करेगा। लेकिन यह जानकर खुशी होती है कि उसे भी क्रिकेट से प्यार है। अर्जुन तेंदुलकर हाल में तब सुर्खियों में आए थे जब महिला विश्वकप फाइनल से पहले लॉर्ड्स में उन्होंने नेट्स पर भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया था। वो वेदा कृष्णमूर्ति को गेंदबाजी करते दिखे थे।
मैग्रा फिहलाह एमआरएफ पेस फाउंडेशन का हिस्सा हैं। वह हाल ही में मुंबई अंडर 23 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एमआरएफ पेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कोचिंग कैंप में शामिल हुए थे। इस दौरान मैग्रा ने कहा, मुझे सचिन के सामने गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। मैंने उनके सामने हमेशा कड़ी गेंदबाजी की। मुझे सचिन के अलावा लारा, द्रविड़, सौरव, वीवीएस के सामने गेंदबाजी करने में बहुत मजा आता था। यदि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नहीं तो दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। यह बात उनके रिकॉर्ड्स बोलते हैं।