फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Maxwell, Steve Smith among 6 Australian players released from T20I squad vs India

IND vs AUS: आखिरकार कंगारुओं को मिला आराम, विश्व कप खेलने वाले छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर

Tue, 28 Nov 2023 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 02:26 PM IST
सार

विश्व कप के बाद भारत ने भी अपने अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया था। सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही ऐसे खिलाड़ी थे, जो विश्व कप के अधिकतर मुकाबलों में टीम का हिस्सा थे और टी20 सीरीज भी खेले।

विज्ञापन
Glenn Maxwell, Steve Smith among 6 Australian players released from T20I squad vs India
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप 2023 विजेता टीम के छह सदस्यों को आराम दिया गया है। ये खिलाड़ी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे थे और इनके प्रदर्शन पर भी थकावट का असर दिख रहा था। ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस और सीन एबॉट ऑस्ट्रेलिया लौटने वाले हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा पहले ही स्टीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया वापस जा चुके हैं। विजयी टीम में से केवल बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड टी20 टीम के साथ रहेंगे। हालांकि, हेड को शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


29 वर्षीय हेड चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती विश्व कप मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों मुकाबलों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। दूसरी ओर, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, बेन द्वारशुइस और क्रिस ग्रीन जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बचे हुए टी20 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होंगे। पांच मैचों की सीरीज में लगातार दो हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में भारत से भिड़ेगा। 
विज्ञापन


विश्व कप के बाद भारत ने भी अपने अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया था। सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही ऐसे खिलाड़ी थे, जो विश्व कप के अधिकतर मुकाबलों में टीम का हिस्सा थे और टी20 सीरीज भी खेले। उनके अलावा ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत की विश्व कप टीम में शामिल थे। कृष्णा ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं खेला। वहीं, ईशान किशन सिर्फ शुरुआती दो मुकाबलों में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड , बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, केन रिचर्डसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed