फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
79/1 (6 ov)
Shai Hope 28(16)*
Shimron Hetmyer 17 (5)
IND elected to bowl

पहले मानसिक बीमारी का हवाला देकर लिया था ब्रेक, अब वापसी को तैयार मैक्सवेल

Fri, 13 Dec 2019 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Dec 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Glenn Maxwell set for return after being mentally, physically ruined
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ट्विटर

मानसिक थकान का हवाला देकर ब्रेक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बिग बैश लीग से क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं।


 

Trending Videos
Glenn Maxwell set for return after being mentally, physically ruined
Glenn Maxwell

इसी साल अक्तूबर में श्रीलंका के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में से मानसिक थकान के कारण नाम वापस लेने वाले मैक्सवेल ने गुरुवार को मेलबर्न स्टार्स के सीजन से पहले लगाए जा रहे शिविर में हिस्सा लिया।

Glenn Maxwell set for return after being mentally, physically ruined
Glenn Maxwell - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सवेल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, 'जब मैंने फैसला किया कि मैं छुट्टी लूंगा तब मैं काफी थक चुका था। सबसे बड़ा कारण यह था कि मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थक चुका था। मैं आठ महीने से लगातार खेल रहा था। इन सभी ने मुझे परेशान कर दिया था। ब्रेक के शुरुआती सप्ताह में आप भावनाओं की कई बयारों में बहते हो, वो पहला सप्ताह बेहद मुश्किल होता है।' इससे पहले भी मैक्सवेल ने श्ज़फील्ड शील्ड में विक्टोरिया के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Glenn Maxwell set for return after being mentally, physically ruined
ग्लेन मैक्सवेल

उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट विक्टोरिया और स्टार्स का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे खेल से बाहर रहने की अनुमति दी और मुझे सही स्थिति में लौटने के लिए समय दिया।'
 

विज्ञापन
Glenn Maxwell set for return after being mentally, physically ruined
Glenn Maxwell

मैक्सवेल ने कहा कि वह उनकी महिला मित्र थी जिसने सबसे पहले उनमें बदलाव महसूस किया। उन्होंने कहा, 'असल में वह मेरी महिला मित्र थी जिसने मुझे किसी से सलाह लेने के लिए कहा। सबसे पहले उसे मेरे अंदर बदलाव का अहसास हुआ और मैं उसका आभार व्यक्त करता हूं। शुरुआती बातचीत के बाद ही मुझे लगा कि जैसे मेरे कंधों से भारी बोझ उतर गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed