फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitara Brezza और Hyundai Venue में है कांटे की टक्कर, नवंबर में ये छोटी SUV रहीं अव्वल

Fri, 13 Dec 2019 02:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 13 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue given tough challange to Maruti Vitara Brezza in Sub-4 meter suv november sales
SUb-4 Metre SUB sale - फोटो : AmarUjala

सब-4 मीटर SUV सेगमेंट कार कंपनियों के लिए हॉटकेक बना हुआ है। वहीं इस सेगमेंट का बाजार लगातार बढ़ रहा है। फॉक्सवैगन और रेनो जल्द ही इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं और अपनी छोटी SUV लॉन्च करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर 2019 में सबकॉम्पैक्ट सब-4मीटर एसयूवी सेगमेंट में कौन सी SUV सबसे ज्यादा बिकीं।

Hyundai Venue given tough challange to Maruti Vitara Brezza in Sub-4 meter suv november sales
Maruti Suzuki Vitara Brezza Yellow - फोटो : Maruti

1. विटारा ब्रेजा

इस सेगमेंट में मारुति की विटारा ब्रेजा फिर अव्वल आई है। विटारा ब्रेजा की डिमांड लगातार बनी हुई है। नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक 17 फीसदी इजाफे के साथ ब्रेजा की 12 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 10 हजार यूनिट्स तक था।    

Hyundai Venue given tough challange to Maruti Vitara Brezza in Sub-4 meter suv november sales
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

2. ह्यूंदै वेन्यू

विटारा ब्रेजा को सूबसे बड़ी चुनौती ह्यूंदै की छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से मिल रही है। एक वक्त था जब ब्रेजा की हर महीने 20 हजार के आसपास यूनिट्स बिकती थीं, लेकिन वेन्यू के आने के बाद पर बिक्री पर असर पड़ा। नवंबर में वेन्यू की 9,600 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस समय इस सेगमेंट के 30 फीसदी हिस्से पर इसका कब्जा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Venue given tough challange to Maruti Vitara Brezza in Sub-4 meter suv november sales

3. टाटा नेक्सन

टाटा मोटर्स जल्द ही इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वली है। वहीं इसे कंपनी जल्द ही बीएस6 इंजन में अपग्रेड करेगी। नेक्सन देश की सबसे सुरक्षित कार है, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले इसकी बिक्री 20 फीसदी गिरी है। टाटा इस समय नेक्सन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 

विज्ञापन
Hyundai Venue given tough challange to Maruti Vitara Brezza in Sub-4 meter suv november sales
Ford Ecosport auto show

4. फोर्ड इकोस्पोर्ट

फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नवंबर में मात्र तीन हजार यूनिट्स ही बिक पाईं, जबकि अक्तूबर में 4326 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कुल मिला कर इकोस्पोर्ट की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed