{"_id":"653a4b5f9bcd8c7a620102a4","slug":"glenn-maxwell-and-david-warner-have-different-opinion-about-laser-show-in-drinks-during-odi-wc-2023-matches-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: मैच के बीच लाइट शो पर विवाद, मैक्सवेल ने कहा- इससे सिरदर्द हो रहा; वॉर्नर ने बोले- यह मुझे पसंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: मैच के बीच लाइट शो पर विवाद, मैक्सवेल ने कहा- इससे सिरदर्द हो रहा; वॉर्नर ने बोले- यह मुझे पसंद
Thu, 26 Oct 2023 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:49 PM IST
सार
वनडे विश्व कप 2023 में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टेडियम की सभी लाइटें बंद कर दी जाती हैं और लेजर शो से फैंस का मनोरंजन किया जाता है। हालांकि, कई खिलाड़ियों ने इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
लेजर शो को लेकर वॉर्नर-मैक्सवेल की राय अलग है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हो रहे आईसीसी विश्व कप के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में ड्रिंक ब्रेक के दौरान लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इससे खुश नहीं है। मैक्सवेल ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि यह दर्शकों के लिए अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बिग बैश लीग के इस तरह का अनुभव किया है। उस दौरान पर्थ स्टेडियम में रोशनी चली गयी थी। लाइट शो के लिए अंधेरा होने के बाद जब फिर से लाइट जलने पर ऐसा लगाता है जैसे इससे आंखे चौंधिया रही है और सिरदर्द हो रहा है। लाईट शो के बाद आंखों से सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है। मुझे लगता है कि यह क्रिकेटरों के लिए सबसे बेवकूफी भरा विचार है। पर्थ स्टेडियम की रोशनी खराब हो गई थी और मैं बल्लेबाजी के दौरान दूसरे छोर पर था और मुझे फिर से सामंजस्य बैठाने में काफी समय लग गया। ऐसे में बस जितना संभव हो मैं आंखों को छिपाने की कोशिश करता हूं और इसे अनदेखा करने की कोशिश करता हू। यह एक भयानक विचार है। यह प्रशंसकों के लिए अच्छा है लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है।’’
मैक्सवेल को भले ही लेजर शो से दिक्कत हो, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को यह बहुद पसंद आया। वॉर्नर ने इस पर कहा "मुझे लाइट शो वाकई में बहुद पसंद आया। क्या माहौल था, यह सब कुछ फैंस के लिए है। आपके बिना हम सब वह नहीं कर पाएंगे, जिससे हम प्यार करते हैं।"
विज्ञापन
मैक्सवेल के अलावा भी कई लोगों का मानना है कि ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो होने से बल्लेबाजों की एकाग्रता भंग होती है। इससे उनके आउट होने की संभावना बढ़ जाती है। विश्व कप के मुकाबलों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बीसीसीआई हर मैच में ब्रेक के दौरान लेजर शो का आयोजनकर रहा है।