फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gavaskar denied entry in Florida stadium

अमेरिका में हुआ गावस्कर का अपमान, स्टेडियम में घुसने नहीं दिया

Mon, 29 Aug 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Gavaskar denied entry in Florida stadium
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
अमेरिका में भारतीय सेलेब्रिटीज के साथ सुरक्षा के नाम पर होने वाले भेदभाव की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार इस तरह की घटना से लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को दो चार होना पड़ा है। अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के मकसद से बीसीसीआई ने फ्लोरिडा में दो मैचों की सीरीज का आयोजन किया था।
विज्ञापन

 Gavaskar denied entry in Florida stadium
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेली गई टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कॉमेंट्री टीम का हिस्सा होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने लॉडरहिल के सेंट्रल बोवार्ड रीजनल पार्क में प्रवेश देने से इंकार कर दिया। एक प्रशंसक के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सुनील गावस्कर कौन हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 Gavaskar denied entry in Florida stadium
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
महंगी टिकट खरीदकर स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे एक प्रशंसक ने ट्वीट कर कहा कि मैं गेट के बाहर खड़ा हूं और मुझे स्टेडियम के अंदर नहीं जाने दिया गया। लेकिन मुझे इतना बुरा नहीं लग रहा है क्योंकि गावस्कर को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। गावस्कर ने सुरक्षा कर्मियों को समझाने की कोशिश की बावजूद इसके उन्हें स्टेडियम में जाने नहीं दिया गया। 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को कई बार अमेरिका सुरक्षा के नाम पर इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा है। हाल ही में उनके साथ ऐसी एक घटना हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed