फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir praises ms Dhoni for making Rohit Sharma Opener says rohit should back youngsters as Captain

Gambhir On Dhoni: गौतम गंभीर ने की एमएस धोनी की तारीफ; बोले- रोहित शर्मा आज जो भी हैं, उन्हीं की बदौलत हैं

Wed, 13 Sep 2023 08:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के 10,000 रन पूरे होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि यह आसान नहीं था। रोहित ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की।
 

विज्ञापन
Gautam Gambhir praises ms Dhoni for making Rohit Sharma Opener says rohit should back youngsters as Captain
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार मैच के दौरान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। 36 वर्षीय रोहित ने इस मैच में 53 रन की पारी खेली। वनडे क्रिकेट में यह उनका 51वां अर्धशतक था। आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष नौवें नंबर पर मौजूद रोहित ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। अपने शुरुआती दिनों में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले रोहित सबसे तेज 8,000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन चुके हैं। रोहित ने 2007 में पदार्पण करने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। भारतीय टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत में रोहित आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित से पारी की शुरुआत करने को कहा और हिटमैन ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित के करियर में धोनी के योगदान की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी के एक फैसले रोहित के करियर को नया जीवन दिया और आज वह दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार हैं। 
विज्ञापन


मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे गंभीर ने कहा, "उनके लिए 10,000 रन बनाना आसान नहीं था। उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। उस दौर को देखने के बाद, एक कप्तान के रूप में रोहित उन युवाओं का समर्थन करेंगे जो कठिन दौर से गुजर रहे हैं। रोहित शर्मा आज एमएस धोनी की वजह से रोहित शर्मा हैं।" गंभीर का मानना है कि रोहित को एक मजबूत विरासत छोड़ने के लिए धोनी की तरह ही युवा खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने कहा "एमएस ने उनके शुरुआती संघर्ष के दौर में लगातार उनका समर्थन किया। अगर वह रनों के मामले में नहीं बल्कि एक कप्तान के रूप में एक विरासत छोड़ना चाहते हैं, तो बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वह युवा खिलाड़ियों का समर्थन कैसे करते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे आने वाले खिलाड़ियों को तैयार करते हैं।''

गंभीर ने रोहित के साथ अपने पहले मुकाबले को भी याद किया और उन्हें पूरा विश्वास था कि यह स्टार बल्लेबाज आने वाले वर्षों में चमत्कार करेगा। गंभीर ने पुराने दिन याद करते हुए कहा "रोहित एक घरेलू मैच में मेरी टीम के खिलाफ खेल रहे थे, मेरी टीम का स्कोर 350 था और रोहित ने नंबर पांच पर आकर 130 रन बनाए और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से मैच जिताया। मैंने वसीम जाफर से पूछा कि यह लड़का कौन है, उस दिन मुझे पता चला कि यह लड़का खास है।''


सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और धोनी के बाद रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed