{"_id":"dd719e3b4d7fb42a945cf4541b28d5fb","slug":"gautam-gambhir-become-t-20-captain-of-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में गौतम गंभीर को टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 में गौतम गंभीर को टीम की कमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज के फाइनल तक पहुंचने वाली टीम दिल्ली की टी-20 बागडोर गौतम गंभीर को ही दी गई है। उन पर मैनेजमेंट ने भरोसा कायम रखा।
विज्ञापन
हालांकि टीम दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने से रह गई। फाइनल मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को शिकस्त देकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा किया।
फाइनल मैच में गंभीर के बल्ले से मात्र 9 रन निकले थे। हालांकि बड़ौदा में दो से दस जनवरी तक खेले जाने वाली जोनल टी-20 लीग में अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर ही दिल्ली की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को 15 सदस्यीय दिल्ली टीम की घोषणा की गई।
टीम: गौतम गंभीर (कप्तान), उन्मुक्त चंद, नितीश राणा, मिलिंद कुमार, पवन नेगी, मनन शर्मा, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, प्रदीप सांगवान, आशीष नेहरा, ध्रुव शौरी, सारंग रावत, आदित्य कौशिक, शिवम शर्मा, सार्थक रंजन।
विज्ञापन