फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fourth number of times India have won a Test series after losing the first Test

कंगारूओं को पटखनी देकर टीम इंडिया ने दोहराया 45 साल पुराना इतिहास

Tue, 28 Mar 2017 10:52 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
amarujala.com, Presented By : मोहित Updated Tue, 28 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
 fourth number of times India have won a Test series after losing the first Test

धर्मशाला में भारत ने चौथा टेस्ट मैच जीतने के साथ-साथ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत ने मेहमान टीम को 8 विकटों से करारी मात दी। पुणे में सीरीज का पहला मैच हारने के बाद लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज आसानी से जीत लेगी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कंगारूओं को चित कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार है जब टीम इंडिया सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद किसी टेस्ट सीरीज को जीतने में कामयाब हुई है। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 1972-73 में यह कारनामा दोहरा चुकी है। वहीं यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम चार टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में शिकस्त मिलने के बावजूद सीरीज को अपने नाम किया।
विज्ञापन


इससे पहले साल 2000-01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज और साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सीरीज जीतने में कामयाब रही। हालांकि 2001 और 2015 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जो सीरीज जीती थी वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed