फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Coach Ravi Shastri Praises Indian Fast bowler Jasprit bumrah for his performance in T20 WC

Jasprit Bumrah: रवि शास्त्री ने बुमराह की तारीफ में कही ये बात, टी20 विश्व कप फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान

Sat, 03 Aug 2024 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

बुमराह ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच और फिर फाइनल में आखिरी ओवरों में अहम विकेट चटकाकर मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Former Indian Coach Ravi Shastri Praises Indian Fast bowler Jasprit bumrah for his performance in T20 WC
रवि शास्त्री - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं और सभी लोग उनसे काफी प्रभावित हैं। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी बुमराह की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं और उन्होंने एक बार फिर इस तेज गेंदबाजी की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। शास्त्री ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बुमराह की मन के मुताबिक गेंद को नियंत्रित करने की क्षमता ने भारत को पिछले महीने टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

बुमराह ने टी20 विश्व कप में किया था प्रभावित 
बुमराह ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच और फिर फाइनल में आखिरी ओवरों में अहम विकेट चटकाकर मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। जीत के लिए 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय पाकिस्तान तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन बुमराह ने क्रीज पर समय बिता चुके विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया जो मैच का पासा पलटने वाला साबित हुआ। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन की जरूरत थी और उसके छह विकेट बचे हुए थे। बुमराह ने 16वें ओवर में सिर्फ चार रन खर्च किये और फिर 18वें ओवर में मार्को यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा'
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। टीम को इस मैच में कड़ी टक्कर मिली और उसे उसे अहसास हुआ कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए सही संयोजन क्या होना चाहिए। इसके बाद फाइनल मैच के आखिरी पांच ओवर शानदार रहे। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ रिजवान को सही समय पर आउट किया। इस विकेट से मैच का रुख भारत की ओर मुड़ने लगा था।
विज्ञापन

भारत के पूर्व कोच ने कहा कि विश्व कप में बुमराह को लेकर उनका सर्वश्रेष्ठ पल तब आया जब इस गेंदबाज ने यानसेन को बोल्ड किया। शास्त्री ने कहा, रिवर्स स्विंग की मदद से बल्ले और पैड के बीच से गेंद निकाल कर यानसेन को बोल्ड करना शानदार उपलब्धि थी। मुझे लगता है कि उस समय यह काफी अहम विकेट था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को सबसे बड़ा झटका हार्दिक ने क्लासेन का विकेट लेकर दिया था। लगातार दो ओवर में दो आक्रामक बल्लेबाजों का आउट होना मैच में काफी अहम साबित हुआ।

शास्त्री ने वॉर्न, अकरम और वकार से की बुमराह की तुलना 
बुमराह ने विश्व कप में 8.26 की औसत से 15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे। शास्त्री ने 30 वर्षीय खिलाड़ी की तुलना दिवंगत शेन वॉर्न, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों से की। उन्होंने कहा, बहुत कम गेंदबाजों ने ऐसा किया है। मुझे लगा कि जब वसीम अकरम और वकार यूनिस जब अपने खेल में शीर्ष पर थे तब उनके पास ऐसी क्षमता था। शेन वॉर्न के पास भी गेंद को नियंत्रित करने की शानदार क्षमता थी। बुमराह भी इस सूची में शामिल हो गया है जो गेंद पर अपने मन के मुताबिक नियंत्रण रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed