फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former india cricketer Yuvraj Singh announces he will be back on cricket pitch in upcoming February on public demand

वापसी: फिर गरजेगा युवराज का बल्ला, जानें कब से मैदान पर लौट रहे सिक्सर किंग

Tue, 02 Nov 2021 03:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 02 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा है कि वह जनता की मांग पर क्रिकेट मैदान पर लौट रहे हैं। हालांकि युवराज ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किस टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेंगे। साल 2019 में युवी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन
former india cricketer Yuvraj Singh announces he will be back on cricket pitch in upcoming February on public demand
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का शुमार दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में किया जाता है। वह साल 2007 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फरफॉर्मेंस करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। दो साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने पब्लिक डिमांड पर क्रिकेट में वापसी का एलान किया है। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि वह किस टूर्नामेंट के जरिए वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


युवराज ने शेयर किया वीडियो

सोशल साइट इंस्टाग्राम पर युवराज ने 2 नवंबर को एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, भाग्य भगवान निर्धारित करते हैं। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में दो बातें और लिखीं पहली यह कि मैं फरवरी से पब्लिक की मांग पर फिर से पिच पर वापसी करूंगा, आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। दूसरी, इस वक्त टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए फैंस की जरूरत है, क्योंकि एक सच्चे फैंन की निशानी होती है कि वह मुश्किल समय में भी टीम का साथ दे। इसके अलावा वीडियो में साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 150 रनों की पारी की क्लिप भी शेयर की। कटक में खेले गए इस मैच में युवी ने कैंसर से जंग जीतने के बाद 150 रनों की तूफानी पारी खेली थी। युवराज ने यह पारी ऐसे वक्त में खेली जब भारतीय टीम ने जल्दी विकेट खो दिए थे। इसके बाद उन्हें एमएस धोनी के साथ बैटिंग करते हुए भारत को मुश्किल हालात से उबारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)



2019 में लिया था संन्यास

टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज की इच्छा 2019 विश्व कप खेलने की थी। लेकिन बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। टीम इंडिया में नहीं सिलेक्ट किए जाने से निराश युवी ने जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट को भी अलविद कह दिया था। 



संन्यास के बात इन टूर्नामेंट में खेले युवराज

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिेकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ग्लोबल टी-20 लीग, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और अबू धाबी टी-10 लीग में खेलते रहे हैं। हालांकि युवराज ने यह साफ नहीं किया कि वह किस टूर्नामेंट में खेलेंगे। वही, उनके कुछ करीबी सूत्रों का कहना है कि वह विदेश में होने वाली लीग मे खेल सकते हैं। 

ऐसा रहा युवराज का अंतरराष्ट्रीय करियर 

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले जिनमें 1900 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 11 अर्धशतक निकले। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 169 रन रहा। वहीं, 304 वनडे मैचों में युवराज ने 8701 रन बनाए जिनमें उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े। एकदिवसीय क्रिकेट में युवराज का सर्वोच्च स्कोर 150 रन रहा। इसके अलावा युवी ने 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिनमें 1177 रन बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 77 रन रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed