फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England skipper Alastair Cook backed Ollie Pope to retain the No. 3 spot in test series against India

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ बेथेल की जगह इस बल्लेबाज को ऊपरी क्रम में उतारना चाहते हैं कुक, वजह भी बताई; जानें

Wed, 18 Jun 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

इंग्लैंड के उपकप्तान पोप ने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 171 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दावा मजबूत किया था जो इस सत्र में उनका एकमात्र टेस्ट मैच था।

विज्ञापन
Former England skipper Alastair Cook backed Ollie Pope to retain the No. 3 spot in test series against India
एलिस्टेयर कुक - फोटो : @englandcricket

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर अपनी राय रखी है। कुक ने बताया है कि इस महत्वपूर्ण सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन अप किस तरह होनी चाहिए। कुक ने जैकब बेथेल से पहले ओली पोप को उतारने के लिए कहा। कुक का मानना है कि पोप को तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

पोप ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी शानदार पारी 
इंग्लैंड के उपकप्तान पोप ने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 171 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दावा मजबूत किया था जो इस सत्र में उनका एकमात्र टेस्ट मैच था। उस पारी के बावजूद पोप को 21 साल के बेथेल से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बेथेल वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में सफेद गेंद की श्रृंखला में इंग्लैंड की जीत का हिस्सा थे लेकिन जिम्बाब्वे टेस्ट से बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुक ने कहा, ओली पोप के 170 रन मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। वह और जैक क्रॉउले दबाव में थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने सोचा कि वे टेस्ट में जैकब बेथेल के साथ खेलेंगे, लेकिन अगर वह आईपीएल छोड़कर टेस्ट मैच खेलने नहीं आ रहा है या फिर चाहे जो भी कारण हो, यह कोई सजा नहीं है। लेकिन बेथेल की गलती हो या नहीं हो, लेकिन इससे फर्क पड़ता है।
विज्ञापन

पोप और बेथेल दोनों शुक्रवार से हेडिंग्ले में शुरू होने वाली सीरीज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में मौजूद हैं। पोप के पास 56 टेस्ट मैच का अनुभव है और उनके नाम आठ शतक हैं जबकि बेथेल ने छह टेस्ट पारियों में 52 के औसत से रन बनाए हैं जिसमें पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 96 रन की पारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed