{"_id":"61864d6c49ae5f782f1871aa","slug":"former-england-captain-michael-vaughan-dropped-from-bbc-show-after-allegations-of-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: नस्लीय टिप्पणी के बाद माइकल वॉन पर गिरी गाज, बीबीसी ने इस खास शो से हटाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्रवाई: नस्लीय टिप्पणी के बाद माइकल वॉन पर गिरी गाज, बीबीसी ने इस खास शो से हटाया
Sat, 06 Nov 2021 03:09 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:09 PM IST
सार
माइकल वॉन के नस्लीय टिप्पणी में फंसने के बाद बीबीसी ने उन्हें अपने खास शो से बाहर कर दिया है वॉन ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी साल 2009 में यॉर्कशायर के खिलाड़ी अजीम रफीक और टीम के अन्य साथियोंं को लेकर की थी।
विज्ञापन
माइकल वॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा नस्लवाद के आरोप लगाने के बाद बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है। वॉन बीबीसी 5 लाइव के द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो में बीते 12 साल से टेस्ट मैच स्पेशल में एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन वह अजीम रफीक द्वारा नस्लवाद के आरोपों के बाद सोमवार को शो में दिखाई नहीं देंगे। रफीक ने दावा किया था कि वॉन ने 2009 में यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले उनके और अन्य खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी टिप्पणी की थी। माइकल वॉन ने साल 1991 से लेकर 2009 तक यॉर्कशायर काउंटी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
आरोपों का खंडन कर चुके हैं वॉन
हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। डेली टेलीग्राफ के कॉलम में उन्होंने स्वीकार किया कि वह यॉर्कशायर में संस्थागत नस्लवाद के रफीक के आरोपों की जांच में शामिल पूर्व खिलाड़ी वही थे। लेकिन नस्लवाद के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह से इनकार किया और कहा कि वह अपना नाम हटाने लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। यॉर्कशायर ने रिपोर्ट में कहा कि माइकल वॉन ने अजीम रफीक सहित एशियाई समूह के खिलाड़ियों से कहा, इस समूह में आप जैसे बहुत खिलाड़ी हैं, हमें इसके बारे में कुछ करने की आवश्यकता है। यह रफीक का इंग्लिश काउंटी में पहला सीजन था।
विज्ञापन
वॉन दी सफाई
कॉलम में माइकल वॉन ने आगे लिखा, मैं पूरी तरह और स्पष्ट रूप से इनकार करता हूं मैंने कभी उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, मेरे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है, मेरी तरफ से इस समूह का शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं हुआ, दस साल पहले कहे गए शब्दों को याद करने वाला कोई भी व्यक्ति गलत होगा, लेकिन मैं अपनी बात पर अडिग हुं कि मैंने उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि उन्होंने माइकल वॉन को यॉर्कशायर के एशियाई मूल के खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए सुना था। नावेद ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत के दौरान यह बात कही थी।
विज्ञापन