फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Cricketer Amanpreet Singh Gill Passes Away

Amanpreet Singh Gill Dies: पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, पंजाब किंग्स और पीसीए ने जताया शोक

Wed, 06 May 2026 10:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2026 10:16 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को निधन हो गया, जिस पर पंजाब किंग्स और पीसीए ने शोक जताया। वह पंजाब, इंडिया अंडर-19 टीम और आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके थे तथा पीसीए की चयन समिति के सदस्य भी रहे।

विज्ञापन
Former Cricketer Amanpreet Singh Gill Passes Away
अमनप्रीत सिंह गिल - फोटो : PCA (X)

विस्तार

पंजाब किंग्स और पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमनप्रीत का बुधवार की सुबह निधन हो गया। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अमनप्रीत को श्रद्धांजलि दी। वह आईपीएल के शुरुआती दिनों में टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

पीसीए ने जताया शोक
पीसीए ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दुख व्यक्त किया। पीसीए ने लिखा कि अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब क्रिकेट की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की। उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम, पंजाब टीम और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। पीसीए ने अपने संदेश में कहा, 'हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।' उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे मनीमाजरा श्मशान घाट, चंडीगढ़ में किया जाएगा।



कौन थे अमनप्रीत सिंह गिल?
अमनप्रीत सिंह गिल एक राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाज थे। उनका जन्म 16 सितंबर 1989 को हुआ था। उन्होंने पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और भारत अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा, वे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होंने 2019-20, 2020-21, 2022-23 और 2024-25 सीजन में इस भूमिका को निभाया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed