{"_id":"613393da8ebc3eb7343a0cc3","slug":"former-australian-pacer-shaun-tait-to-coach-pondicherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी ने दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज को बनाया कोच, पत्नी हैं भारतीय, जानें कौन है यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुडुचेरी ने दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज को बनाया कोच, पत्नी हैं भारतीय, जानें कौन है यह खिलाड़ी
Sat, 04 Sep 2021 09:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:22 PM IST
सार
दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज शॉन टेट को पुडुचेरी क्रिकेट टीम ने अपना गेंदबाजी कोच बनाया है।
विज्ञापन
पुडुचेरी टीम का कोच बना यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट पुडुचेरी क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं। वह सितंबर के अंतिम सप्ताह में टीम के साथ जुड़ेंगे। पुडुचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हमने शॉन टेट को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया है, बशर्ते कि उनकी उपलब्धता हो। उन्होंने बोर्ड में आने की इच्छा व्यक्त की थी।' प्रवक्ता ने कहा कि जब भी वह किसी अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट पर नहीं होंगे तो वह पुडुचेरी टीम के साथ होंगे। टेट मुख्य कोच दिशांत याग्निक और स्टेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कल्पेंद्र झा के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज टेट अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भी गेंदबाजी कोच हैं। टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट, 35 वन-डे और 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बता दें कि टेट दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सबसे तेज गेंदबाजी की थी। टेट ने 161.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। गौरतलब है कि टेट की पत्नी भारतीय हैं। उन्होंने भारतीय मॉडल मासूम सिंघा से 2014 में शादी की थी। बता दें कि टेट ने कोहनी की चोट के कारण साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन