{"_id":"6092edbd734348268400a8d1","slug":"former-australian-cricketer-stuart-mcgill-was-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ऑस्ट्रेलयाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व ऑस्ट्रेलयाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण
Thu, 06 May 2021 05:59 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 May 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट मैकगिल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का पिछले महीने सिडनी में उनके घर से कथित तौर पर अपहरण किया गया था लेकिन एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश की मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि छापे के बाद इस कथित अपहरण के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
यह घटना 14 अप्रैल को हुई जब सिडनी के उत्तरी हिस्से में सड़क पर एक व्यक्ति ने मैकगिल को रोका और फिर इसके बाद दो और व्यक्ति आए। उन्होंने जबरन इस पूर्व क्रिकेटर को कार में डाल दिया। मैकगिल को कथित तौर पर सिडनी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ले जाया गया और कथित तौर पर मारपीट के बाद उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया और फिर बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें हथियार दिखाकर डराया भी गया। पूर्व लेग स्पिनर मैकगिल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1998 से 2008 के बीच 44 टेस्ट खेले और इस दौरान 208 विकेट चटकाए।
विज्ञापन