फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia spinner Shane Warne has injured in a motorbike accident along with his son Jackson

बाल-बाल बचे शेन वॉर्न: बाइक राइडिंग करते वक्त हुआ एक्सीडेंट, साथ में बेटा भी घायल

Mon, 29 Nov 2021 11:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 29 Nov 2021 11:05 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का बाइक राइडिंग करते वक्त एक्सीटेंड हो गया है। वह बुरी तरह चोटिल हो गए हैं और उनका इजाल किया जा रहा है। इस दौरान उऩका बेटा भी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Former Australia spinner Shane Warne has injured in a motorbike accident along with his son Jackson
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का बाइक राइडिंग करते समय एक्सीडेंट हो गया है। जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गए। वॉर्न अपने बेटे जैकसन के साथ बाइक की सवारी कर रहे थे। इस दौरान वह नीचे गिर गए औऱ 15 मीटर तक घसीटते चले गए। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस दौरान उनके बेटे को भी काफी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बोले- वॉर्न

एक्सीडेंट के बाद शेन वार्न ने कहा, मैं थोड़ा पस्त और चोटिल और बहुत दुखी हूं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने आप को गंभीर चोट से बचा लिया लेकिन अगली सुबह काफी दर्द हो रही थी। 52 वर्षीय शेन वॉर्न इस डर से अस्पताल गए कि उनके पैर और कूल्हे में ज्यादा चोट हो सकती है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट मुताबिक एक्सीडेंट होने के बाद वह 15 मीटर घसीटते चले गए। 
विज्ञापन


विवादों में रहे चुके हैं वॉर्न

शेन वॉर्न अपने क्रिकेट करियर के दौरान और उसके बाद भी विवादों में रहे हैं। उनका नाम ड्रग्स लेने, सेक्स स्कैंडल में की बार आया। इन्हीं हरकतों के चलते उन पर बैन भी लगा। साल 2003 में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप से पहले वह ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज सीरीज में कमेंट्री करने की उम्मीद

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी। इस श्रृंखला का पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 8 दिसंबर से होगी। शेन वॉर्न को उम्मीद है कै कि वह तब तक फिट हो जाएंगे और कॉमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed