फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia opener Matthew Hayden has advised Indian bowlers to use the Gabba's natural bounce

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को दी सलाह, पिच की उछाल का फायदा उठाने कहा

Wed, 11 Dec 2024 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर गाबा पर ही ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की थी। भारतीय खिलाड़ियों की यादों में वो जीत ताजा होगी।

विज्ञापन
Former Australia opener Matthew Hayden has advised Indian bowlers to use the Gabba's natural bounce
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय गेंदबाजों को सलाह दी है। हेडन ने बताया है कि किस तरह भारतीय तेज गेंदबाज गाबा की पिच की उछाल का फायदा उठा सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा पर खेला जाएगा। कंगारू टीम ने एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। 
विज्ञापन

हेडन ने गाबा में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, भारत को जब भी गेंदबाजी करने का मौका मिलता है तो उन्हें चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन पर थोड़ा और अधिक भरोसा करना चाहिए।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें उछाल का उपयोग करने की जरूरत है। ब्रिसबेन में तेज गेंदबाजों के लिए यह अहम चीज है। टेस्ट मैच क्रिकेट में लाल गेंद निश्चित रूप से अधिक परिचित है। ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से खेलने का हुनर है, वे इससे बहुत मैच जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय बल्लेबाजों से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभलकर खेलने को कहा। हेडन ने कहा, भारत को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए, उन्हें समय लेकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्हें टेस्ट मैच क्रिकेट में एक दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए। एक दिन से कम स्वीकार्य नहीं है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होने पर भी भारत को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।
विज्ञापन

भारत ने तोड़ा था गाबा का घमंड 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर गाबा पर ही ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की थी। भारतीय खिलाड़ियों की यादों में वो जीत ताजा होगी। एक बार फिर दोनों टीमें ब्रिसबेन में आमने-सामने होंगी और रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज में वापसी करने पर टिकी होंगी। हेडन ने इस पर कहा, ब्रिसबेन अलग है और यह होम गेम की तरह है। भारत के लिए यह अच्छा मुकाबला होगा क्योंकि पिछली बार का यहां उनका अनुभव अच्छा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed