फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ इन 5 वजहों से जीता पहला वन-डे

Mon, 21 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
five reasons of indias winning in first odi against sri lanka
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया ने रविवार को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे 127 गेंद शेष रहते 9 विकेट की आसान जीत दर्ज की। भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने खेल के तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में मेजबान टीम को मात दी। श्रीलंका द्वारा मिले 217 रनों के लक्ष्य को भारत ने महज 28.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने नाबाद 132 जबकि विराट ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 197 रन की अविजित साझेदारी की। धवन ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया। धवन ने महज 71 गेंदो में शानदार शतक लगाया जो  श्रीलंका के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज तेज शतक भी रहा। टीम इंडिया के पहले वन-डे में जीत के ये पांच प्रमुख कारण रहे:

धवन का आतिशी शतक 

five reasons of indias winning in first odi against sri lanka
शिखर धवन - फोटो : icc

धवन ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। बाएँ हाथ के बल्लेबाज ने अपने वन-डे करियर का 11वां शतक जमाया। धवन के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज बौने साबित हुए और मैच में जल्द ही वो समय आ चुका था जब मेजबान टीम हार स्वीकार कर चुकी थी। धवन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द  मैच चुना गया।

धवन और कोहली की अटूट साझेदारी

five reasons of indias winning in first odi against sri lanka
धवन और विराट - फोटो : twitter

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नाबाद शतक लगाया और कप्तान विराट कोहली (82*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 197 रन की अविजित साझेदारी की। दोनों ने मेजबान टीम को विकेट लेने का कोई मौका ही नहीं दिया और यही वजह रही कि टीम इंडिया ने 127 गेंदे शेष रहते 9 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। धवन ने अपनी पारी में 20 चौके व 3 छक्के जड़े जबकि कोहली ने 10 चौके व एक छक्का उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के मध्यक्रम को किया तहस-नहस

five reasons of indias winning in first odi against sri lanka
निरोशन डिकवेला - फोटो : sri lanka cricket/twitter

टीम इंडिया द्वारा पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण स्वीकार करने के बाद श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। मगर उसने 37 रन के भीतर अपने 6 बल्लेबाजों के विकेट गंवाए और यहां से पूरी बाजी पलट गई। मेजबान टीम की शुरुआत देखकर ऐसा लग रहा था कि वो आराम से 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। मगर उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 43.2 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन

विराट की नई चाल रही कामयाब

five reasons of indias winning in first odi against sri lanka
अक्षर पटेल - फोटो : twitter

विराट कोहली ने मैच से पहले कहा था कि वो कुलदीप यादव और युज्वेंद्र चहल को मौका देंगे। मगर उन्होंने चाइनामैन की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। ये श्रीलंका की समझ से परे रहा और वो बाएं हाथ के स्पिनर की फिरकी में उलझ गई। पटेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में वन-डे खेला था और उसके बाद उन्होंने लाजवाब वापसी की। श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में अक्षर पटेल ने 10 ओवर में केवल 34 रन देकर तीन विकेट झटके। पटेल ने कुसल मेडिंस का विकेट लेकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed