NZ 1st Inning
154/5 (50.4 ov)
Henry Nicholls 66(136)*
Glenn Phillips 56 (75)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl
{"_id":"69145131027ceec3ac0583ed","slug":"firing-at-the-ancestral-home-of-pakistan-s-star-bowler-naseem-shah-local-police-made-a-big-revelation-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Naseem Shah: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह के पैतृक घर पर गोलीबारी, स्थानीय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Naseem Shah: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह के पैतृक घर पर गोलीबारी, स्थानीय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Wed, 12 Nov 2025 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:49 PM IST
सार
अज्ञात हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित नसीम के पैतृक घर के गेट पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
नसीम शाह
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह के पैतृक घर पर गोलीबारी की घटना की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि इस घटना के पीछे संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है।
अज्ञात हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित नसीम के पैतृक घर के गेट पर गोलीबारी की। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि, मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम के साथ रहने का फैसला किया, क्योंकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था।
लोअर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) तैमूर खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद या आपसी दुश्मनी के संकेत मिले हैं। खान ने कहा कि उन्होंने नसीम के पिता और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की है और घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है तथा क्रिकेटर के आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।