फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   faf du plessis will lead world eleven for pakistan tour

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन टीम घोषित, स्टार क्रिकेटर को मिली कप्तानी

Fri, 25 Aug 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 25 Aug 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
faf du plessis will lead world eleven for pakistan tour
क्रिकेट - फोटो : twitter
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आईसीसी की वर्ल्ड इलेवन टीम की घोषणा कर दी गई है। वर्ल्ड इलेवन की कमान दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी को सौंपी गयी है। बता दें की डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट व टी20 टीम के कप्तान भी हैं। वर्ल्ड इलेवन में दक्षिण अफ्रीका के पांच, ऑस्ट्रेलिया के तीन, वेस्टइंडीज से दो जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया।
विज्ञापन


फाफ के अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओपनर हाशिम अमला, मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर, लेग स्पिनर इमरान ताहिर और तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भी टीम में चुना गया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया से किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज से लेग स्पिनर सैमुअल बद्री और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी, श्रीलंका से  ऑलराउंडर थिसारा परेरा, बांग्लादेश से तमीम इकबाल, इंग्लैंड से पॉल कॉलिंगवुड और ऑस्ट्रेलिया से जॉर्ज बैली, बेन कटिंग और टिम पैन को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड से ऑलराउंडर ग्रांट एलियट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच सीरीज के तीनों टी20 मैच लाहौर में खेले जाएंगे। इस टीम का कोच जिम्बाब्वे के पूर्व महान विकेटकीपर एंडी फ्लावर को बनाया गया है। पाकिस्तान के लिए यह सीरीज बेहद ही अहम है क्योंकि साल 2009 के बाद से यहां कोई बड़ी इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेली गई है। साल 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा जरूर किया था, लेकिन दूसरे वन-डे के दौरान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से कुछ दूरी पर बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे।
 


बता दें कि वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सीरीज से पहले वर्ल्ड इलेवन का प्रैक्टिस सेशन दुबई में होगा जो कि एक सप्ताह तक चलेगा।
 

पाकिस्तान दौरे के लिए वर्ल्ड इलेवन टीम इस प्रकार है:

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), हाशिम अमला, सैमुअल बद्री, जॉर्ज बेली, पॉल कॉलिंगवुड, बेन कटिंग, ग्रांट एलियट, तमीम इकबाल, डेविड मिलर, मॉर्ने मोर्केल, टिम पैन (विकेटकीपर), थिसारा परेरा, इमरान ताहिर और डैरेन सैमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed