{"_id":"5a6026c94f1c1b88268b5077","slug":"faf-du-plessis-said-second-test-is-most-challenging-of-my-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसी ने कहा- टीम इंडिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट रहा करियर का सबसे मुश्किल मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेसी ने कहा- टीम इंडिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट रहा करियर का सबसे मुश्किल मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
फाफ डू प्लेसी
टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में 135 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि सेंचुरियन टेस्ट उनके करियर के सबसे मुश्किल मुकाबलों में से एक था।
विज्ञापन
प्रोटियाज टीम ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 151 रन पर ढेर हो गई। प्लेसी ने कहा, 'हमें पहली पारी में 400 के स्कोर के पार जाने की जरूरत थी। बीते पांच दिन काफी मुश्किल रहे। अब तक के सबसे कड़े मुकाबलों में से एक। अधिकांश समय हम हावी रहे।'
विज्ञापन
फाफ ने साथ ही कहा, पहले दिन के बाद, हम निराश थे। दिन के आखिरी 45 मिनटों में हमने टीम इंडिया को वापसी का मौका दिया और फिर हमने चर्चा की थी कि अब इस गलती को अगले चार दिनों तक नहीं दोहराएंगे। पहली पारी में हमने थोड़ा कम स्कोर बनाया। हमे 400 के पार जाने की जरूरत थी, खासकर उस स्थिति में जिसमें हम थे। लेकिन, मेरे लिए दूसरी पारी काफी अहम थी। हम लगातार रन बनाने की कोशिश कर रहे थे और जानते थे कि 250 के ऊपर का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा।'
विज्ञापन
कप्तान ने डेब्यू करने वाले लुंगी एनगिडी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह एनगिडी का विशेष प्रदर्शन है। वह शानदार खिलाड़ी हैं और हम उनका टीम में स्वागत करते हैं। उनका भविष्य अच्छा है। मैं किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को पहले देखता हूं और वह एक शानदार इंसान हैं।'