फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   explosive batsman in all formate brendon macullum turned today on 36

जन्मदिन विशेष: विस्फोटक ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है आईपीएल का पहला शतक 

Wed, 27 Sep 2017 01:29 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 27 Sep 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
 explosive batsman in all formate brendon macullum turned today on 36
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL
न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर रहे ब्रेंडन मैक्कुलम आज यानी 27 सितंबर को 36 साल के हो गए। मैक्कुलम आक्रामक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट की दुनिया में शुमार रहे। आईपीएल के पहले संस्‍करण में ही ब्रेंडन मैक्कुलम ने आईपीएल इतिहास का पहला शतक ठोंक दिया था। 18 अप्रैल 2008 को टूर्नामेंट के पहले मैच में ही मैक्कुलम ने 73 गेंदों में ताबड़तोड़ 158 रनों की पारी खेली थी। मैक्कुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 छक्के और 10 चौके मारे थे। 
विज्ञापन

2015 विश्व कप में कीवी टीम की कप्तानी की

 explosive batsman in all formate brendon macullum turned today on 36
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैक्कुलम ने 2015 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कीवी कप्तान बने। विश्व कप के तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैक्कुलम ने महज 25 गेंदों में 77 रन ठोंक दिए थे। इस दौरान उन्होंने विश्व कप इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी, जो 18 गेंदों में बनी थी। मैक्कुलम ने सेमीफाइनल में धुआंधार 59 रन बनाए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने उन्हें 0 पर आउट किया। इसके बाद न्यूजीलैंड आसानी से विश्व कप हार गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नाम 4 दोहरे शतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 302 रन है।

 explosive batsman in all formate brendon macullum turned today on 36
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैक्कुलम ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरला तथा गुजरात लायंस की टीम से खेले हैं। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में तिहरे शतक की पारी खेली है। मैक्कुलम ने 101 टेस्ट मैचों में 12 शतक तथा 31 अर्धशतकों की मदद से 6453 रन बनाए हैं। इनके नाम 4 दोहरे शतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 302 रन है। मैक्कुलम ने 260 वन डे में 5 शतक तथा 32 अर्धशतकों की मदद से 6083 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 166 रन है। 71 टी-20 मैच में मैक्कुलम ने 2 शतक तथा 13 अर्धशतकों की मदद से 2140 रन बनाए हैं। फटाफट फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 123 रन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed