फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvPAK: James Anderson sets news world record, first pacer to take 600 test wickets

ENGvPAK: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

Wed, 26 Aug 2020 09:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 26 Aug 2020 09:40 AM IST
सार

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 2002 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले जिमी ने अपने देश के लिए 155 टेस्ट, 194 एकदिवसीय और 19 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

विज्ञापन
ENGvPAK: James Anderson sets news world record, first pacer to take 600 test wickets

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली का 31 रन के स्कोर पर शिकार करते ही 38 वर्षीय एंडरसन 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए। इस यादगार लम्हें का गवाह साउथैम्पटन का मैदान बना, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच का पांचवां दिन खेला जा रहा है।

विज्ञापन


इस गेंदबाज ने चौथे दिन तक अपने विकेटों की संख्या 599 पर पहुंचा दी थी। अंतिम दिन एक विकेट हासिल करने पर वह 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज तथा कुल चौथे गेंदबाज बन गए, उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं, लेकिन ये तीनों स्पिनर हैं।
विज्ञापन

 

एंडरसन चौथे दिन ही 600 विकेट तक पहुंच जाते अगर विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच नहीं छोड़ा होता। वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फॉलोऑन खिलाया है। अगर मेहमान टीम यह मैच भी गंवा देता है तो इंग्लैंड 2-0 से यह श्रृंखला अपने नाम कर लेगा।

इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे। कोच सिल्वरवुड ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे पास 500 से अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं और जिमी का 600 विकेट लेना शानदार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed