फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England won by an innings and 55 runs against pakistan and series draw by 1-1

ENGvPAK: सीरीज 1-1 से ड्रॉ, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाक को दी पारी और 55 रन से करारी मात

Mon, 04 Jun 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
England won by an innings and 55 runs against pakistan and series draw by 1-1
इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड ने जोस बटलर (80*) की शानदार पारी की बदौलत रविवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान को एक पारी और 55 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर पर खत्म हुई। इंग्लैंड की तरफ जोस बटलर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 101 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास को दो मैचों में 10 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 174 रन पर  ही सिमट गई थी। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 363 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 189 रन की बढ़त बनाई।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 302 रन से की। जोस बटलर ने आठवां टेस्ट अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा बल्लेबाज सैम करन 20, स्टुअर्ट ब्रॉड 2 और जेम्स एंडरसन 5 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट जबकि मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने 2-2 और शादाब खान ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 48 रन के स्कोर पर ही उनके 3 विकेट गिर गए थे। मेहमान टीम सिर्फ 46 ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से इमाम-उल-हक ने सबसे ज्यादा 34 और पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान सलाहउद्दीन ने 33 रन बनाये। पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड और डॉमिनिक बेस ने 3-3, जेम्स एंडरसन ने 2 और क्रिस वोक्स एवं सैम करन ने एक-एक विकेट लिया।  मालूम हो कि पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट के करारी मात दी थी लेकिन दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने जबर्दस्त वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed