फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs pakistan 1st test day 1 at London

ENGvPAK: पाक गेंदबाजों के नाम रहा टेस्ट का पहला दिन, इंग्लैंड 184 पर ऑलआउट

Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
england vs pakistan 1st test day 1 at London
पाकिस्तान टीम

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गुरुवार को लंदन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन पाकिस्तान के नाम रहा। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पहली पारी में 184 रन पर ऑलआउट करने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 58.2 ओवरों में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाई हैं। अजहर अली 18* और हरीश सोहेल 21* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट मार्क स्टोनमैन (4) के रूप में गिरा, जबकि 100 रन के भीतर इंग्लिश टीम के 4 विकेट गिर चुके थे। इंग्लैंड के आखिरी छह विकेट 35 रन के अंदर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन एलिस्टर कुक (70) ने बनाए जबकि बेयरेस्टो (27), बेन स्टोक्स (38) और जोस बटलर ने अपनी टीम के खाते में 14 रन बटोरे। पाकिस्तान की तरफ से अब्बास (4 विकेट) और अली (4 विकेट) के अलावा आमिर और अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed