फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Australia, 5th Ashes Test Day 4 Highlights: England win, draw series level

ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड ने दोहराया 47 साल पुराना इतिहास, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ एशेज 2019

Mon, 16 Sep 2019 07:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Sep 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
England vs Australia, 5th Ashes Test Day 4 Highlights: England win, draw series level
एशेज 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

 

विज्ञापन

इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद एशेज सीरीज जीतने का ऑस्ट्रेलिया का सपना पूरा नहीं हो सका। स्टुअर्ट ब्रॉड (4/62) और स्पिनर जैक लीच (4/49) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें एवं अंतिम टेस्ट में 135 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने एशेज सीरीज में 47 साल पुराना इतिहास दोहराया है। बता दें कि 1972 के बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई।

लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 399 का लक्ष्य मिला था। मैथ्यू वेड (117) का संघर्ष भी हार नहीं टाल सका और मेहमान टीम 77 ओवरों में 263 पर ढेर हो गई। पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम को तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शुरुआत में ही हैरिस (09), वॉर्नर (11) के विकेट लेकर झटके दे दिए थे। उसके बाद स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (23) का विकेट भी उनकी ही झोली में गया। चायकाल तक वह तीन विकेट ले चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंस (09) उनके चौथे शिकार बने। जैक लीच ने लाबुशेन (14) कप्तान टिम पेन (21) के विकेट के अलावा अंतिम दो बल्लेबाजों नाथन लियोन (01) और हेजलवुड (00) को लगातार दो गेंदों में आउट कर इंग्लैंड को यादगार जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका अदा की। कप्तान जोए रूट ने भी दो विकेट लिए।

इससे पहले मेजबान टीम चौथे दिन 329 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 313 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके शेष दोनों विकेट जल्दी गिर गए। जोफरा आर्चर (3) को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन ने पैट कमिंस की गेंद पर लपका जो टीम के 317 के स्कोर पर लौटे।

आर्चर को मैदानी अंपायर ने आउट करार नहीं दिया था, लेकिन पेन की अपील के बाद उन्हें फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद जैक लीच (9) को ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की गेंद पर जोश हेजलवुड ने कैच कर इंग्लैंड की पारी 329 रन पर समेटी। स्टुअर्ट ब्रॉड 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में लॉयन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके जबकि कमिंस, पीटर सिडल और मार्श को 2-2 विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed