{"_id":"5d4ea0658ebc3e6ced374d18","slug":"england-u19-won-by-8-wickets-by-d-l-method-to-against-india-u19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से हार के बाद भी ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश से होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड से हार के बाद भी ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश से होगी खिताबी भिड़ंत
Sat, 10 Aug 2019 05:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांश सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर इंग्लैंड अंडर-19 टीम से आठ विकेट से हारने के बावजूद त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय अंडर 19 टीम का सामना रविवार को होव में होने वाले फाइनल में बांग्लादेश की अंडर 19 टीम से होगा।
विज्ञापन
सीरीज में तीन जीत और तीन हार के बाद भारत की अंडर 19 टीम आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। बांग्लादेश 11 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड के पांच अंक रहे। आखिरी लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर 19 टीम ने आठ विकेट पर 278 रन बनाए। दिव्यांश सक्सेना (102), प्रियम गर्ग (51) और तिलक वर्मा (52) ने उपयोगी पारियां खेली। जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी रही और उसने 37 ओवर में एक विकेट पर 161 रन बनाए।
विज्ञापन
बेन चार्ल्सवर्थ ने 46 और टॉम क्लार्क ने 66 रन बनाए। दोनों ने 72 रन की साझेदारी की। बारिश के कारण उसे 42 ओवर में 214 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन